- संचालक समेत तीन गिरफ्तार, दो पुरुष और तीन महिलाएं मिलीं आपत्तिजनक हालत में
- 20 हजार नगद और आपत्तिजनक सामग्री जब्त
दुर्ग। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। सिटी कोतवाली और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने रविवार शाम छापा मारकर लॉज संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान लॉज से दो पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
कोतवाली पुलिस को रविवार शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में अनैतिक देह व्यापार चल रहा है। सूचना पर सिटी कोतवाली और एसीसीयू की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से रेड की। मौके पर लॉज का संचालन करने वाला व्यक्ति भी मौजूद था।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने इस मामले में विजय गुजराती, नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
जब्त सामग्री
छापे में पुलिस ने लगभग 20,000 रुपये नगद, 4 मोबाइल फोन और 80 कंडोम पैकेट सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली और एसीसीयू की टीम की सक्रिय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आसपास होने वाली किसी भी अनैतिक या अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।




