(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : शहर के तुरकारीपारा स्थित सांस्कृतिक भवन में आयोजित होने वाले सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अब बारिश और तेज धूप से होने वाली असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण भारद्वाज की पहल पर खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने अपनी विधायक निधि से डोम शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।। विधायक यशोदा वर्मा ने आश्वस्त किया कि आवश्यकता के अनुसार भविष्य में भी डोम शेड निर्माण के लिए अतिरिक्त राशि स्वीकृत करने का प्रयास किया जाएगा।। डोम शेड बनने से सांस्कृतिक भवन में वर्षभर सामाजिक, धार्मिक, पारिवारिक और सामुदायिक कार्यक्रम बिना किसी मौसम संबंधी बाधा के आयोजित किए जा सकेंगे।। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण भारद्वाज ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए विधायक यशोदा वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए, कहा कि यह कदम आम नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने वाला है।। उन्होंने कहा कि विधायक लगातार जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति दे रही हैं और आने वाले समय में भी डोम शेड के लिए अतिरिक्त स्वीकृति क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगी।। इसका लाभ शहर की 20 वार्डो सहित क्षेत्र त्र की जनता को भी लाभ मिलेगा।।
इस अवसर पर विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा जनता ने मुझे अपना प्रतिनिधि बनाकर विधानसभा भेजा है।। मेरा कर्तव्य है कि उनकी हर संभव समस्या का समाधान करूं। मैं हमेशा प्रयास करती रहूंगी कि क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं मिलें और विकास कार्य लगातार आगे बढ़ते रहें।। यह स्वीकृति तुरकारीपारा सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है, क्योंकि अब सांस्कृतिक भवन में हर मौसम में कार्यक्रमों का आयोजन अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित ढंग से किया जा सकेगा।।




