Sunday, June 7, 2026

बुंदेली में 32 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

खैरागढ़ : ग्राम पंचायत बुंदेली में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।। कार्यक्रम में केसीजी जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य ललित चोपड़ा ने की,वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा महामंत्री नवनीत जैन की उपस्थिति रही।।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत बुंदेली में प्रस्तावित कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।। इनमें व्यावसायिक परिसर निर्माण हेतु 8.92 लाख रुपये, प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये तथा नाली निर्माण के लिए 2 लाख रुपये की स्वीकृति शामिल है।।

इसके साथ ही आश्रित ग्राम नवागांव लोधी में भी विकास कार्यों की सौगात दी गई, जिसमें प्रार्थना शेड निर्माण 5 लाख रुपये, सामुदायिक भवन 6.50 लाख रुपये, सोलर वाटर टंकी 4 लाख रुपये तथा सीसी रोड निर्माण 1.50 लाख रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया गया।। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत बुंदेली में लगभग 32 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है, जो ग्रामीणों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति के लिए ऐसे कार्य अत्यंत आवश्यक हैं।।उन्होंने आगे कहा कि व्यावसायिक परिसर का निर्माण हो जाने से ग्राम पंचायत को आय का एक स्थायी स्रोत प्राप्त होगा, जिससे पंचायत आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेगी। उन्होंने अन्य ग्राम पंचायतों को भी इस प्रकार के आय सृजन वाले कार्यों को अपनाने की सलाह दी।।साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत बुंदेली के सरपंच दिवाकर सोनी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को सराहनीय बताया।।

कार्यक्रम में भावेश कोचर, जैनेन्द्र जंघेल, दीना जंघेल, अशोक पाल, भीखू हिरवानी, खेलन जंघेल, रोशन चंद्राकर, बलराम जंघेल, बालू जंघेल, दुष्यंत जंघेल, मुकेश जंघेल, डोमार सिंह भेड़िया, रेखचंद जंघेल, तामेश्वर जंघेल, बालाराम श्रीवास, खिलावन वर्मा, साहेब लाल रजक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।। कार्यक्रम के अंत में सभी ने विकास कार्यों के शीघ्र पूर्ण होने की कामना की।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें