लोहारा ब्लॉक के खिलाड़ियों ने जीते 5 गोल्ड समेत 8 पदक, जिले का बढ़ाया मान
रायपुर: राजधानी रायपुर के मठपुरैना स्थित शासकीय हाई स्कूल परिसर में आयोजित 9वीं छत्तीसगढ़ स्टेट मात्सोगी-डो फेडरेशन कप 2026 में कबीरधाम जिले के लोहारा ब्लॉक के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज समेत कुल 8 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
गोल्ड मेडल विजेता
प्रतियोगिता में सीता साहू ग्राम छोटूपारा, कविता मरकाम ग्राम सोनपुर, छत्रपाल मेरावी ग्राम नवापारा लोहारा, गजेंद्र निर्मलकर ग्राम बबई और रविंद्र चंद्रवंशी ग्राम रूसे कवर्धा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
सिल्वर-ब्रॉन्ज विजेता
सीमा साहू ग्राम खोलवा और ट्रामिका धुर्वे ग्राम सरोधी ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं खेमबाई धुर्वे ग्राम सारी, लोहारा ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
कोच की रही अहम भूमिका
खिलाड़ियों की सफलता में कोच टिकेश्वरी साहू की अहम भूमिका रही। सीनियर कोच राजेश कुमार मेरावी और ऐशकुमार साहू ने निरंतर प्रशिक्षण दिया। सहयोगी कोच अरबाज बेग मिर्जा ने भी विशेष सहयोग किया।
बधाईयों का लगा तांता
लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर पांडे ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। लोहारा राज के राजा खड़ग सिंह राज और रानी आकांक्षा देवी सिंह ने भी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि क्षेत्र के युवा लगातार खेलों में कबीरधाम का नाम रोशन कर रहे हैं।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे जिले में उत्साह और गर्व का माहौल है।




