Friday, April 24, 2026

रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय, खैरागढ़ में ‘विश्व पुस्तक दिवस’ का भव्य आयोजन

​खैरागढ़: स्थानीय रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय में ‘विश्व पुस्तक दिवस’ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओ. पी. गुप्ता एवं डॉ. जितेन्द्र कुमार साखरे के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।। ​इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए ग्रन्थालय प्रभारी सतीश कुमार महला एवं ग्रंथपाल विनय कुमार चौहान ने पुस्तकों की महत्ता पर प्रकाश डाला।। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि पुस्तकें न केवल ज्ञान का भंडार हैं, बल्कि एक सच्चे मित्र की भाँति जीवन के हर मोड़ पर मार्गदर्शन करती हैं।।

​कार्यक्रम के दौरान कैरियर गाइडलाइन (Career Guidance) सत्र का भी आयोजन किया गया।। जिसमें सतीश कुमार माहला और विनय कुमार चौहान ने विद्यार्थियों को भविष्य की विभिन्न संभावनाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और पुस्तकालय के संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के गुर सिखाए।।​आयोजन में मुख्य रूप से नरेंद्र कुमार वर्मा (बुक लिफ्टर) और बी.ए. (B.A.) एवं बी.एससी. (B.Sc.) के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।। विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।। कार्यक्रम के अंत में ग्रन्थालय प्रभारी सतीश कुमार माहला ने सफल आयोजन के लिए पुस्तकालय विभाग और उपस्थित छात्र-छात्राओं को बधाई दी।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें