भिलाई सेक्टर 6 ए मार्केट में शराब दुकान हटाए जाने की मांग को लेकर सेक्टर 6 के रहवासी, व्यापारी एवं भिलाई टाउनशिप के पाषर्द आज विरोध स्वरूप शराब दुकान के सामने एकत्रित हुए एवं काला पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया एवं सभी क्षेत्र के नागरिक व्यापारी जन प्रतिनिधि दुर्ग कलेक्टर जाकर ज्ञापन के माध्यम सेअपना विरोध जताया।
नगर पालिक निगम भिलाई के एमआईसी सदस्य एवं सेक्टर 6 के पार्षद साकेत चन्द्राकर ने छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी विभाग द्वारा सेक्टर 6 ए मार्केट में शराब दुकान खोले जाने पर कहा कि ए मार्केट, भिलाई नगर टाउनशिप का सबसे बड़ा एवं प्रमुख बाजार है, जहां पूरे शहर से नागरिक अपने परिवार सहित खरीदारी करने आते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण एवं पारिवारिक वातावरण वाले बाजार के बीचों-बीच शराब दुकान खोलना पूरी तरह अनुचित एवं अव्यवहारिक निर्णय है।
पार्षद चन्द्राकर ने आशंका जताई कि इस निर्णय से बाजार क्षेत्र में अव्यवस्था बढ़ेगी तथा महिलाओं और बच्चों के लिए आवागमन असुरक्षित हो सकता है। इसके साथ ही आसपास के दुकानदारों के व्यवसाय पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व पार्षद सौरभ दत्ता ने कहा कि सेक्टर 6 में मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा एवं गिरजाघर है साथी साथ बहुत सारी स्कूल है जहां दुकान स्थापित की गई है वह मुश्किल 100 मीटर में बजरंगबली जी एवं शंकर जी का मंदिर है ऐसे में दुकान खोलना अनुचित है क्षेत्र के खाली मैदानों एवं जर्जर भवनों में पहले से ही असामाजिक तत्वों की गतिविधियां देखी जाती रही हैं। शराब दुकान खुलने से नशाखोरी एवं आपत्तिजनक गतिविधियों में और वृद्धि होने की संभावना है, जिससे क्षेत्र का सामाजिक वातावरण प्रभावित होगा।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र परगनिहा, सभापति द्वय केशव बंछोर, गिरिवर बंटी साहू, एमआईसी सदस्य सीजू एंथोनी, लक्ष्मीपति राजू, एकांश बंछोर, जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद सुभद्रा सिंह, पार्षद अभय सोनी, सुरेश वर्मा, उमेश साहू वरिष्ठ कांग्रेसी कलाम खान, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अफरोज खान, राकेश ठाकुर, NSUI नेता आकाश कन्नौजिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सी.एच. श्रीनिवास राव, गोपाल यादव, संतोष उमरीकर रोजुद्दीन, रामकिशन, राहुल शर्मा, तोषु वर्मा, अभय सिंह, छोटू रजक, प्रेमनाथ, एस.एन. सिंह, सुमित सिंह, डीप सिंह,बीएम सिंह, एस जे कुरैशी , सतनारायण गुप्ता, संदीप कोरी, अजय यादव, आकाश हांडे, सन्नी, अनिल तिवारी, मुकेश, धीरेन्द्र कामत एवं नागरिक गण उपस्थित थे।




