- मुख्यमंत्री निवास में हुआ आयोजन
- वैशाली नगर विधान सभा से संजीत ,श्यामल , शांतनु हुए शामिल
छत्तीसगढ़ प्रदेश मुख्यमंत्री निवास में शुभो नववर्षो ( पोयला बैशाख ) के अवसर पर छत्तीसगढ़ बंगाली समाज का मिलन समारोह एवं रात्रि भोज का आयोजन मुख्यमंत्री विष्णु सायं , गृहमंत्री विजय शर्मा एवं भाजपा प्रदेश विधायक किरण देव सिंह के विशेष अतिथि में रायपुर में सम्पन्न हुआ जिस कार्यक्रम में वैशाली नगर विधान सभा क्षेत्र से छत्तीसगढ़ बंगाली युवा महासंघ के महासचिव संजीत चक्रवर्ती , वैशाली नगर कालीबाड़ी के कोषाध्यक्ष श्यामल मुखर्जी , ज्वाइंट सेक्रेटरी शांतनु घोष सहित भिलाई दुर्ग रायपुर बिलासपुर , कांकेर बस्तर सहित प्रदेश के सैकड़ों बंगाली समाज के प्रतिनिधि गण सम्मिलित हुए l रात्रि भोज में बंगाली व्यंज़न की व्यवस्था किया गया l
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु सायं ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के हर अंचल से आए बंगाली समाज के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए बंगाली शुभों नवबर्ष की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि बंगाली समाज का देश की स्वतंत्रता अमूल्य योगदान रहा है जिनमें स्वामी विवेकानंद , राम कृष्ण परमहंस , रविंद्र नाथ टैगोर , सुभाष चंद्र बोस और श्यामप्रसाद मुखर्जी जैसे महान विभूतियों ने मातृभूमि की सेवा में जीवन समर्पित कर दिया जिनका सारा राष्ट्र कृतज्ञ है l उन्होंने बंगाली समाज के विभिन्न मांगो को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया l
गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बंगाली समाज छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचल में स्वरोजगार के माध्यम से प्रदेश को विकसित करने में अग्रणी भागीदारी निभा रहे है l
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बंगाली महासंघ महासचिव संजीत चक्रवर्ती ने कहा कि बंगाली समाज सदैव सामाजिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अग्रणी रहता है किन्तु राजनीतिक दल का उपेक्षा करते हैं अतः आग्रह है के समाज के योग्य लोगों को सम्मान हेतु सत्ता एवम संगठन में पर्याप्त प्रतिधिनित्व देने की मांग की l साथ ही वैशाली नगर कालीबाड़ी कोषाध्यक्ष श्यामल मुखर्जी एवं ज्वाइंट सेक्रेटरी शांतनु घोष ने आगामी अक्टूबर माह 2026 में वैशाली नगर बंगाली कालीबाड़ी में दुर्गा पूजा का 50 वा वर्ष आयोजन पर सादर आमंत्रित किया l
कार्यक्रम का सफल संचालन” सेव बंगाल सेव इंडिया ” के कॉर्डिनेटर गोपाल सामंतों ने किया l




