Friday, April 17, 2026

हर्बेरियम रेज़िन आर्ट पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित..

खैरागढ़: रानी रश्मिदेवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में प्राचार्य डॉ. ओ.पी. गुप्ता के निर्देशानुसार तथा सहायक प्राध्यापक एन.के. देवांगन एवं डॉ. जे.के. सखारे के मार्गदर्शन में बुधवार 15 एवं गुरुवार 16 अप्रैल को वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा “हर्बेरियम रेज़िन आर्ट हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को हर्बेरियम निर्माण की पारंपरिक एवं आधुनिक तकनीकों से अवगत कराते हुए उनकी रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना था।।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सक्रिय उपस्थिति रही। महाविद्यालय से सृष्टि वर्मा, मोनिका मैम एवं मनीषा मैम भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने रेज़िन आर्ट के माध्यम से हर्बेरियम तैयार करने की व्यावहारिक विधियां सीखीं।। जिससे उनकी कौशल क्षमता एवं विषय के प्रति समझ में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।।
कार्यक्रम की संयोजक वनस्पति शास्त्र विभागाध्यक्ष भबीता मंडावी रहीं ।। जिन्होंने हर्बेरियम को कला से जोड़ते हुए शिक्षा में नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें