Wednesday, April 15, 2026

भिलाई में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर माल्यार्पण, समाजसेवी गोदावरी व्यास का सम्मान

भिलाई। संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती पर आज पश्चिम मंडल द्वारा सेक्टर 06, वार्ड 61, HSCl कॉलोनी स्कूल ग्राउंड (सुपेला अंडरब्रिज के पास) में स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण मंडल में निवासरथ प्रदेश एवं जिला एवं मंडल के पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी गोदावरी व्यास का श्रीफल एवं साल से सम्मान कार्यक्रम सहसंयोजक भारती ऊइके जी एवं मंडल पदाधिकारी के द्वारा किया गया।।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण पश्चिम मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय दानी एवं समाजसेवी गोदावरी व्यास ने डॉक्टर बाबासाहेब जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री बी पदमाराम एवं आभार कार्यक्रम संयोजक सुमित्रा रात्रि के द्वारा किया गया ।।।

कार्यक्रम में जिला कार्यालय से प्रभारी तिलक राज यादव, डॉ प्रदीप चौधरी,सोनाली सिंगने, सरोज तहनगुरिया, ज्योति सेन , किरण भोसले ,कांति वर्मा, महेंद्र यादव , महेंद्र प्रताप सिंह, नितेश मिश्रा सुजीत सोनवानी राजा सोनानी संजय सिंह टिकेश्वरी साहू ज्योति साहू तारीख खान एम रवि रविंद्र सिंह केशव पटेल आदि उपस्थित रहे ।। आज के इस अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम श्रद्धेय बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर एक न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें