खैरागढ़ : खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम चिचोला में हुई हृदय विदारक हत्याकांड की घटना की कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है।। इस घटना में पीड़ित परिवार के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है और अपराधियों को शीघ्र पकड़ने तथा कठोर कार्यवाही के लिए पुलिस उच्चअधिकारियों के पास ज्ञापन देने जाएगी।।

बुधवार 1 अप्रैल को दोपहर ग्यारह बजे कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधि मंडल ग्राम चिचोला पहुंचेगा, जहां पीड़िता के पिता शैलेंद्र वर्मा से मिलकर दुख की इस घड़ी में सहभागिता प्रगट करेंगे।। प्रतिनिधि मंडल में कोमल साहू, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी,आकाश दीप सिंह गोल्डी, तेज राम वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, खेमलता जनपद सदस्य, शैलेंद्र मंडल अध्यक्ष, दयालु राम वर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा सहित क्षेत्रीय कांग्रेस जन शामिल होंगे।।
इस घटना ने पूरे क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल बना दिया है, और कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।।





