Saturday, March 21, 2026

सेवा नहीं, संकल्प: जब जिम्मेदारी बन जाए पहचान

भिलाई | कोहका स्थित सर्व समाज कल्याण समिति का कार्यालय एक बार फिर समाजसेवा और संवेदनशीलता का केंद्र बनकर सामने आया, जहां क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठजनों, माताओं-बहनों और युवाओं के साथ आत्मीय संवाद का आयोजन हुआ। इस संवाद में लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिन पर गंभीरता से चर्चा करते हुए हर संभव समाधान का भरोसा दिलाया गया।

लेकिन इस पूरे आयोजन की असली तस्वीर तब उभरकर सामने आई, जब जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की शिक्षा को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए गए। यूथ सिख सेवा समिति, भिलाई के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की जमीन पर जाकर जांच की गई और पाया गया कि कई परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

एक मामले में, सुपेला क्षेत्र के एक परिवार की हालत इतनी कमजोर थी कि ₹19,640 की फीस जमा नहीं होने के कारण बच्चे की परीक्षा पर संकट मंडरा रहा था। पिता किराए की लोडिंग गाड़ी चलाकर जैसे-तैसे परिवार चला रहे हैं। ऐसे में समिति ने तत्काल सहायता प्रदान कर बच्चे की शिक्षा को रुकने से बचाया।

वहीं, एक अन्य परिवार में पिता गंभीर बीमारी के चलते काम करने में असमर्थ हैं, जिससे दो बच्चों की पढ़ाई पर संकट खड़ा हो गया था। इस स्थिति को समझते हुए समिति ने ₹16,940 की सहायता देकर दोनों बच्चों की शिक्षा को जारी रखने का मार्ग प्रशस्त किया।

यह केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि उन परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण है, जो परिस्थितियों से हारने के कगार पर खड़े थे।

इसी दौरान विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी आयोजनों के आमंत्रण भी प्राप्त हुए, जिन्हें सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। साथ ही रायपुर में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के होली मिलन समारोह में सहभागिता भी समाजिक जुड़ाव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही।

आज जब समाज में संवेदनाएं धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही हैं, ऐसे समय में इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ और उनकी टीम यह साबित कर रही है कि सेवा आज भी जिंदा है—और मजबूती से जिंदा है।

लगातार, बिना थके, बिना रुके जरूरतमंदों तक पहुंचना आसान नहीं होता…
लेकिन यही कठिन राह उनकी पहचान बन चुकी है।

यह सेवा नहीं, एक संकल्प है…
और यही संकल्प समाज में भरोसे की नींव मजबूत कर रहा है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें