00 उदयपुर ग्राम में मची सनसनी, पूरा गांव दहशत में,
00 छत्तीसगढ़ शस्त्र बल का था जवान, सोमवार को ही हुआ था तैनात,
(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़)
खैरागढ़ : उदयपुर पैलेस में तैनात CAF के जवान ने खुद अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।। खैरागढ़ छुईखदान-गंडई जिले के ब्लाक छुईखदान क्षेत्र में स्थित उदयपुर पैलेस से सोमवार शाम एक आश्चर्यजनक घटना सामने आई।। दिवंगत राजा देवव्रत सिंह के निधन के बाद संपत्ति विवाद के चलते उदयपुर पैलेस को शासन प्रशासन के व्दारा सील कर दिया गया था।। पैलेस के सुरक्षा में तैनात छठवी बटालीयन के जवान ने सोमवार को अपने आपको गोली मार ली,जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त जवान की सोमवार को ही तैनाती हुई है और उसने अपने आप को शाम को ही गोली मारी।।
उदयपुर पैलेस में तैनात था जवान राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक दिवंगत राजा देवव्रत सिंह के उदयपुर स्थित पैलेस में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।। घटना शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच की बताई जा रही है।। कारण अज्ञात है, पुलिस मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना में जुट गई है।।मृतक जवान की पहचान कृपाचंद सोनवानी (38 वर्ष) के रूप में हुई है।। वह छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की छठवीं बटालियन में पदस्थ था और मूल रूप से भिलाई (छत्तीसगढ़ )का निवासी था।।

कुछसमय से तनाव में दिखाई दे रहा था जवान
जानकारी के अनुसार उदयपुर स्थित राजपरिवार के पैलेस में सुरक्षा के लिए अलग-अलग शिफ्ट में जवानों की ड्यूटी लगाई जाती है।। सोमवार को भी सामान्य दिनों की तरह कृपाचंद सोनवानी की ड्यूटी लगी थी।। साथियों के मुताबिक वह कुछ समय से तनाव में दिखाई दे रहा था, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।।
शाम के समय अचानक गोली चलने की आवाज से परिसर में मचा हड़कंप उदयपुर पैलेस परिसर में अचानक साथी जवान जब मौके पर पहुंचे तो कृपाचंद सोनवानी खून से लथपथ पड़ा मिला। उसने अपनी ही बंदूक से खुद पर फायर कर लिया था।। तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।।

छुट्टी से लौटने के अगले दिन उठाया कदम
पुलिस के अनुसार कृपाचंद सोनवानी एक दिन पहले ही छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटा था।। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि घरेलू या निजी कारणों के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।। हालांकि मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट या अन्य ठोस जानकारी नहीं मिली है।। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।। जवान ने खुद को क्यों मारी गोली कारण अज्ञात है।।



