भिलाई। संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य व विधायक श्री देवेंद्र यादव जी की अनुशंसा और वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 3 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 3 के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा जी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर जी के अनुमोदन पश्चात नई टीम की सूची जारी की गई।
ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने बताया कि नई कार्यकारिणी में संगठन के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिल सके। साथ ही इस नई टीम में महिला कार्यकर्ताओं को भी विशेष रूप से स्थान दिया गया है, जिससे संगठन में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को प्रोत्साहन मिलेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रही है। नई कार्यकारिणी में महिलाओं को शामिल करना उसी सोच का हिस्सा है।
ब्लॉक अध्यक्ष ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।




