(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” जिला ब्यूरो चीफ)
खैरागढ़ : रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ एवं नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार 26 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कैंपस 2 ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ।। उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत केसीजी उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें, वहीं
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने की वही विशिष्ट अतिथि के रूप में नपा अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, पार्षद पुष्पा सिंदूर, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विकेश गुप्ता, कन्या महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष मोनिका रजक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नीलिमा महेश गोस्वामी, पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष कीर्ति वर्मा, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह बोनी, पूर्व पार्षद कृष्णा वर्मा, भाजपा पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास, मंडल महामंत्री ऋषभ सिंह जनभागीदारी समिति सदस्य रंजीत सिंह, भाजयुमो कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह सहित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता, वरिष्ठ शिक्षक जितेंद्र साखरे, डॉ. यशपाल जंघेल, डॉ. उमेंद्र चंदेल, सतीश महला, मनीषा नायक, डॉ. मेधाविनी तुरे, मैथिली पटेल, टेकराम, विजेंद्र वर्मा, टूममन लाल कोसरे, वर्मा, जोशी, उर्वशी मेश्राम, संजय, शंभू व उमराव सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रगण मौजूद रहें।। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह सहित समस्त अतिथियों ने मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र में माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया तत्पश्चात समस्त अतिथियों का स्वागत सत्कार, स्वागत गीत एवं राज्यगीत अरपा पैरी के धार की प्रस्तुति के साथ वार्षिक उत्सव एवं पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ हुआ।।

कार्यक्रम के अंत में समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. यशपाल जंघेल ने किया।। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि जिला पंचायत केसीजी उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि अब समय बदल गया और सोच बदल गई है इसलिए बेटियां, लड़कों से ज्यादा कामयाब होकर हर क्षेत्र में आगे आकर बेहतर नेतृत्व कर रही है।। उन्होंने कहा कि जब आप स्कूल में पढ़ते है तो वहां अनुशासन रहता है और सभी को इंतज़ार रहता है कि कब हम कॉलेज पहुंचे पर हक़ीक़त ये है कि कॉलेज की लाइफ ही जीवन की एक दिशा तय करती है।।
विक्रांत ने स्वामी विवेकानंद व मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का जिक्र करते हुये छात्रों को प्रेरित किया और कहा कि आज से अपने जीवन का एक निश्चित उद्देश्य और लक्ष्य बनाकर चले और लक्ष्य का मतलब है आप लोग बड़ा सपना देखें और उसे साकार करने के लिये मेहनत करें और फिर देखना सफलता आपके कदम जरूर चूमेगी. विक्रांत ने कहा कि बिना मेहनत के सफलता नहीं मिल सकती. उन्होंने छात्रों से कहा कि हमारे लिए सबसे कीमती चीज़ समय है जिसका आप ध्यान रखें और अगर आपको जीवन में बड़ी सफलता अर्जित करनी है तो खुद के मन में नियंत्रण रखें।।

विक्रांत ने महाविद्यालय को पीजी कॉलेज का दर्ज़ा दिलाने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा से मिलकर बेहतर प्रयास करने की बात भी कही।। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने कहा कि हम सभी कलयुग में पैदा हुए है और किसी ने भी भगवान को नहीं देखा है पर अगर आप भगवान को देखना चाहते हैं तो अपने माता- पिता और गुरुजनों को देखें क्योंकि वही साक्षात भगवान का स्वरूप है. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा प्रतिनिधि घम्मन साहू ने कहा कि जिसके पास विद्या है उसके पास सब कुछ है और एक सफल जीवन जीने के लिये वर्तमान में अच्छी शिक्षा अर्जित करना बहुत ही जरूरी है. उन्होंने कहा कि आज हम वार्षिक उत्सव एवं पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए है और ये 1983 में स्थापित हुआ महाविद्यालय है जो बहुत ही खुशी की बात है।।
उन्होंने एक सुंदर पंक्ति के माध्यम से समस्त छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुये हमेशा उन्हें अनुशासन में रहकर ईमानदारी से शिक्षा अर्जित करने और अपने मां पिता व गुरुजनों का नाम रौशन करने की नसीहत भी दी वही घम्मन ने महाविद्यालय में बिताये अपने छात्र जीवन को याद भी किया. कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि नपा अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर ने कहा कि शिक्षा वो शक्ति होती है जिसे अर्जित कर हम सफल जीवन जी सकते है।। उन्होंने कहा कि बहुत ही खुशी की बात है कि यहां जितने अतिथि आएं है वो भी इसी महाविद्यालय में पढ़े है ।।
इसके पूर्व स्वागत भाषण देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता ने कहा कि हमारा महाविद्यालय अपने 42 वें स्थापना वर्ष में प्रगति की ओर अग्रसर है और निरंतर छात्रों के हित में बेहतर कार्य कर रहा है. उन्होंने मुख्य अतिथि से इस महाविद्यालय को शासन से पीजी कॉलेज का दर्ज़ा दिलाने की मांग की ताकि क्षेत्र के पूरे छात्रों को और बेहतर लाभ मिल सकें. उन्होंने कहा कि हमारे यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राएं पूरे प्रदेश सहित देश में भी खैरागढ़ का नाम रौशन कर रहें जो कि गौरव की बात है।। इस अवसर पर सभी कक्षा टॉपर एवं सालभर की विभिन्न साहित्यिक- सांस्कृतिक एवं खेलकूद की गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले महाविद्यालय के होनहार छात्रों को मेडल, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया वही इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने खूबसूरत सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, एकल गीत, सामूहिक गीत, एकल नाटक व सामूहिक नाटक की सुंदर प्रस्तुति दी जिसे सभी ने खूब सराहा।।




