Wednesday, March 4, 2026

भिलाई -भारत माता की आरती 169 वां सप्ताह

भिलाई। भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की आरती बड़े हर्षोल्लास के साथ रामनगर संजय खन्ना मार्केट के सभी व्यापारी गण द्वारा किया गया जिसमें भारी संख्या उपस्थिती रही एवम HMGM जन सेवा समिति के प्रमुख लोकेश पांडे जी (पूर्व जिला महामंत्री) भारतीय जनता युवा मोर्चा, भिलाई द्वारा वरिष्ठ जनों को भगवा गमछा देकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात् सड़क में घुम रहे गाय को सुरक्षा की दृष्टि से गौमाता को रेडियम पहनाया गया एवं उनकी सुरक्षा संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा भारत माता की आरती 169 वां सप्ताह बघवा मंदिर परदेशी चौक रामनगर भिलाई मे विगत कई वर्षों से दुर्ग–भिलाई क्षेत्र में मवेशियों के कारण लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए गौ सेवा का कार्य निरंतर किया जा रहा है। समिति द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क पर बैठे मवेशियों की सुरक्षा तथा आम नागरिकों की जान-माल की रक्षा के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत समिति के युवा सदस्यों द्वारा सड़कों पर बैठी गायों को रेडियम बेल्ट पहनाई जा रही है, जिससे रात्रि के समय वाहन चालकों को मवेशी दूर से ही स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकें। इस प्रयास से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में महत्वपूर्ण सहायता मिल रही है।

HMGM जन सेवा समिति का यह सेवा कार्य न केवल मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है, बल्कि आमजन को सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराने की दिशा में भी एक सराहनीय पहल है। समिति भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें