Wednesday, March 4, 2026

भिलाई हॉस्पिटल सेक्टर के मजदूरों ने आवास अधिकार की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भिलाई। मेहनतकश आवास अधिकारों संघ, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा मजदूर कार्यकर्ता समिति द्वारा आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि हॉस्पिटल सेक्टर के सैकड़ों मजदूरों ने आज जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख रूप से यह मांग रखी गई कि हॉस्पिटल सेक्टर के निवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए तथा सेक्टर के आसपास उपलब्ध खाली भूमि पर उन्हें बसाया जाए। संगठन ने बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के पास हजारों एकड़ भूमि उपलब्ध है, जिसे अन्य कार्यों के लिए आवंटित कर दिया गया है, लेकिन संयंत्र में कार्यरत मजदूरों के आवास हेतु आज तक भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई।

मजदूरों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से मिलने की गुहार लगाई। मेहनतकश आवास अधिकार संघ समिति का कहना है कि नगर निगम भिलाई, जिला प्रशासन, भिलाई इस्पात संयंत्र तथा माननीय मुख्यमंत्री आपसी समन्वय से बातचीत कर इस गंभीर आवास समस्या का स्थायी समाधान निकालें।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर ठोस पहल नहीं की गई, तो हॉस्पिटल सेक्टर के हजारों श्रमिक महिला-पुरुष, बच्चे सहित रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर अपनी मांग रखेंगे।

आज के इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से
चमेली, के. बाल्लमा, संजना, इसरात अम्मा, सुमरीत सुंदरियां, मुकेश, प्रेम किशन, अरुण्णा, अगरौतीन, ओमप्रकाश साहू, प्रेमा, वाई. शुशीला, ब्रह्मा, बी. कृपावती, पी. विमलम्मा, निरा, बी. कोंडम्मा, कलादास डेहरिया, नारायण राव सहित सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें