(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़)
खैरागढ़ : रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय भौतिक एवं गणित विभाग के विघार्थियों को एन. ए. पी. 2020 के तहत विद्यार्थीयों के सर्वांगीण एवं चहुमुखी विकास हेतु बुधवार 28 जनवरी को प्राचार्य डॉ . ओ.पी. गुप्ता एवं डॉ. जितेन्द्र कुमार साकरे के मार्गदर्शन में आई.क्यू. ए. सी. प्रभारी सृष्टि वर्मा, भौतिक विभाग के प्राध्यापक विकास कुमार एवं गणित विभाग की प्राध्यापिका खुशबु सिन्हा के सहयोग से एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिये शासकीय पॉलीटेक्नीक कॉलेज खैरागढ ले जाया गया ।। पॉलिटेक्निक कॉलेज खैरागढ़ पहुँचने पर विद्यार्थियों का वहाँ के प्राचार्य शंकर वराठे द्वारा स्वागत किया गया।। इसके पश्चात विद्यार्थियों को विभिन्न समूहों में विभाजित कर संबंधित विभागों के प्राध्यापकों द्वारा जानकारी दी गई।।
प्रत्येक विभाग के प्राध्यापक ने अपने-अपने विभाग की कार्यप्रणाली, प्रयोगशालाओं, मशीनों, उपकरणों एवं तकनीकी प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी देकर प्रत्यक्ष रूप से समझाया और दिखाया।।
इस दौरान विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा में विज्ञान के उपयोग, मशीनों के संचालन में गणनाओं की भूमिका तथा औद्योगिक क्षेत्र में विज्ञान के महत्व की जानकारी दी गई।। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका समाधान पॉलिटेक्निक कॉलेज के विभागीय प्राध्यापकों बलवंत सिंह , अश्वनि यादव , गजेंन्द्र देवांगन, संतोष कुमार सत्यवंशी ,पालेश्वर पटेल , इरफान खान, प्रकाशचंद खरे , एवं सुरेन्द्र सिंहानी द्वारा सरल एवं प्रभावी ढंग से किया गया। विद्यार्थी कॉलेज के विभीन्न विभागों जैसे मेटलर्जी में धातुओं के गुणवत्ता एवं उसके इंजीनियरिंग में उपयोग , इलेक्ट्रीकल विभाग में विद्युत के जनरेशन, ट्रांशमीशन एवं डिस्ट्रीब्युशन के बारे में अच्छे से जाना ।।
वहीं कम्प्युटर विभाग में साइबर सुरक्षा एवं ए. आई. के बारे में जाना ।।
भ्रमण पर ले जाने वाले शिक्षक ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।। इससे विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यक्षेत्र की समझ मिलती है तथा भविष्य में उच्च शिक्षा एवं करियर चयन में सहायता प्राप्त होती है।।
शैक्षणिक भ्रमण के अंत में विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया तथा रानी रश्मि देवी कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज खैरागढ़ के प्राध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त किया।।




