रायपुर,आज दिनांक 20/01/2026 नकली दवाओं के गंभीर प्रकरण में असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम द्वारा आरोपी दवा व्यापारी से गुप्त बैठक किए जाने की खबर सामने आने के बाद NSUI ने इस पूरे मामले को लेकर आज सख्त रुख अपनाते हुए शासन-प्रशासन के समक्ष जोरदार तरीके से शिकायत दर्ज कराई।
NSUI के प्रतिनिधिमंडल ने आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) के DIG श्री गोवर्धन ठाकुर से मुलाकात कर उन्हें पूरे घटनाक्रम से विस्तारपूर्वक अवगत कराया तथा भ्रष्टाचार, जांच में हस्तक्षेप, आरोपी से सांठगांठ और आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ जैसे गंभीर बिंदुओं को रखते हुए औपचारिक सौंपा,ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की गई कि असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम की भूमिका की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए, उनकी चल-अचल संपत्तियों की जांच हो, मोबाइल फोन जब्त कर डिजिटल फॉरेंसिक परीक्षण कराया जाए, बैंक खातों के लेन-देन की जांच की जाए तथा साक्ष्यों से छेड़छाड़ रोकने के लिए उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से हटाया जाए। इस पर DIG श्री गोवर्धन ठाकुर ने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसके पश्चात NSUI के सभी कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जसवाल के निवास पहुंचे और वहां भी पूरे प्रकरण को लेकर शिकायत दर्ज कराई।
संगठन ने स्पष्ट रूप से कहा कि नकली दवाओं जैसे संवेदनशील अपराध में यदि जिम्मेदार अधिकारी ही आरोपियों को संरक्षण देंगे तो यह सीधे आम नागरिकों के जीवन के साथ खिलवाड़ है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
NSUI ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में दोषियों के विरुद्ध शीघ्र और कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन जनहित में सड़क की लड़ाई लड़ने को बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
आज के इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष NSUI शान्तनु झा के नेतृत्व में प्रदेश महासचिव निखिल बघेल, महामंत्री सूरज साहू, उपाध्यक्ष भोजराज, विमल साहू, अभिनव सोनकर, अथर्व, नवीन, अनिल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।शान्तनु झा
जिला अध्यक्ष, NSUI रायपुर




