भिलाई।छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी (सीएसवीटीयू), भिलाई में विद्यार्थियों के करियर विकास एवं रोजगारोन्मुखी गतिविधियों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के नए कॉन्फ्रेंस रूम का उद्घाटन माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अरुण अरोरा द्वारा किया गया
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि यह नव-स्थापित कॉन्फ्रेंस रूम इंडस्ट्री इंटरैक्शन, प्लेसमेंट मीटिंग्स, ट्रेनिंग प्रोग्राम, करियर काउंसलिंग सत्रों तथा रोजगार क्षमता बढ़ाने हेतु रणनीतिक योजनाओं के लिए एक प्रभावी मंच सिद्ध होगा।
यूनिवर्सिटी के निदेशक (यूटीडी) डॉ. पंकज मिश्रा ने कहा कि उन्नत इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास छात्रों को गुणवत्तापूर्ण सहयोग प्रदान करने तथा इंडस्ट्री और रिक्रूटर्स के साथ मजबूत समन्वय स्थापित करने के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के कोऑर्डिनेटर डॉ. तोरण वर्मा ने ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कॉन्फ्रेंस रूम कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों, पूर्व छात्रों एवं विद्यार्थियों के साथ सुव्यवस्थित संवाद को सुगम बनाएगा, जिससे प्लेसमेंट परिणाम और अधिक बेहतर होगा।
उद्घाटन समारोह में डॉ. पंकज मिश्रा (निदेशक, यूटीडी), डॉ. तोरण वर्मा (कोऑर्डिनेटर, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल) सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष—डॉ. जे. पी. पात्रा, डॉ. रोहित मिरी, डॉ पवन पटनायक, विवेक मिश्रा, डॉ. नचिकेत तापस, शेषनारायण साहू, वंदना चंद्राकर, गौरव अग्रवाल, रमाकांत गंजेश्वर, ऋचा साहु, संध्या गंवर, ऋषभ शुक्ला एवं सभी विभागों के प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।




