रायपुर। रायपुर, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ प्रोस्थोडॉन्टिस्ट एवं इम्प्लांटोलॉजिस्ट (विशेषज्ञ दंत चिकित्सक) डॉ. नीरज कुमार चंद्राकर को इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ़ प्रोस्थोडॉन्टिक्स (आईसीपी) की वर्किंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ प्रोस्थोडॉन्टिक्स को प्रोस्थोडॉन्टिक्स के क्षेत्र में विश्व की सर्वाधिक प्रतिष्ठित पेशेवर संस्थाओं में गिना जाता है, जिसमें विश्वभर के अग्रणी प्रोस्थोडॉन्टिस्ट, शिक्षाविद् एवं क्लिनिशियन-वैज्ञानिक शामिल हैं।
डॉ. चंद्राकर की यह नियुक्ति प्रोस्थोडॉन्टिक्स, इम्प्लांट दंत चिकित्सा तथा मैक्सिलोफेशियल पुनर्वास के क्षेत्र में उनके निरंतर एवं महत्वपूर्ण योगदान की अंतरराष्ट्रीय मान्यता है। साथ ही उन्होंने अकादमिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष डॉ. नीरज कुमार चंद्राकर को रॉयल कॉलेज ऑफ़ सर्जन्स एंड फिजिशियंस में अंतरराष्ट्रीय सलाहकार (इंटरनेशनल एडवाइजर) के रूप में भी नियुक्त किया गया था. जो वैश्विक दंत एवं चिकित्सा समुदाय में उनकी बढ़ती प्रतिष्ठा और प्रभाव को दर्शाता है।




