(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ : जिला भाजपा कार्यालय में अटल स्मृति वर्ष के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष एवं खैरागढ़ भाजपा विधानसभा प्रभारी संदीप शर्मा उपस्थित रहे।। संगोष्ठी में पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी गई श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत रूप से की गई।।इसके पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।।
जिला भाजपा अध्यक्ष ने संगठनात्मक गतिविधियों पर डाला प्रकाश
जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेषर साहू ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अतिथियों का अभिनंदन किया।। उन्होंने जिला भाजपा संगठन की संरचना, गतिविधियों और सभी मंडलों के पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।। उन्होंने बताया कि यह संगोष्ठी प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार आयोजित की गई है।।
अटल बिहारी वाजपेयी के योगदानों पर हुआ विस्तार से उल्लेख
जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने अपने संबोधन में पंडित अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा देश के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को रेखांकित किया।। उन्होंने कहा कि अटल जी अपनी हाजिरजवाबी और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए जाने जाते थे।। उनके कार्यकाल में भारत–पाकिस्तान बस सेवा की शुरुआत हुई, जो शांति और संवाद का प्रतीक थी।।

मुख्य वक्ता संदीप शर्मा ने अटल जी के जीवन पर रखे विचार
मुख्य वक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि अटल स्मृति वर्ष संगोष्ठी का उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।। उन्होंने बताया कि अटल जी का जन्म एक शिक्षक परिवार में हुआ था और कविता की कला उन्हें विरासत में मिली।। उनकी शिक्षा ग्वालियर में हुई और बाद में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े।। उन्होंने जनसंघ के गठन और उसके वैचारिक आधार पर भी प्रकाश डाला।।
सफल संचालन और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला भाजपा महामंत्री नवनीत जैन ने किया।। संगोष्ठी में टीके चंदेल, घम्मन साहू, शशांक ताम्रकार, अनिल अग्रवाल, दिनेश वर्मा, भावेश कोचर, जैनेन्द्र जंघेल, ललित सोनी, अनुज देवांगन, जीवन देवांगन, ललित चोपड़ा, विकेश गुप्ता, कोमल वर्मा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, देवकुमार सेन, दिलेश्वर यदु, नीलिमा गोस्वामी, गिरजा चंद्राकर, पंकज राजपूत, पन्ना मंडावी, राकेश ठाकुर, शत्रुघ्न साहू, रजेलाल पटेल, केशव चन्देल, लेखराम साहू, केशव चंदेल, हर्ष वर्मा, अशोक पाल, दीना जंघेल, चेतन वर्मा, अनूप वर्मा, रूपेंद्र रजक, विनय देवांगन, अनीश सिंह, नकुल साहू, अशोक साहू, चंदन गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह
अटल स्मृति वर्ष संगोष्ठी के माध्यम से कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।।




