Saturday, March 7, 2026

करेक्शन के आप्शन का उपयोग करे इ.आर.ओ….

गणना फार्म जमा कर चुके मतदाता को ए केटेगरी का लाभ दे

भिलाई।जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के प्रवक्ता जावेद खान ने गणना फार्म समय सीमा के भीतर जमा करने के बावजूद भी बी एल ए को दी गई सूची मे अनट्रेसेबल अब्सेंट दिखाए जाने की शिकायत को लेकर भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक ६५ के इ आर ओ अपर कलेक्टर योगीता देवांगन को ज्ञापन सौंपा और मांग की है कि इ आर ओ करेक्शन के आप्शन का उपयोग करते हुए ऐसे समस्त मतदाता जिन्होंने गणना फार्म २००३ की मतदाता सूची के साथ जमा किया है और जो १८ तारीख तक जमा कर सकते हैं उनको केटेगरी ए मे शामिल करें और उनका नाम अब्सेंट लिस्ट से जल्द से जल्द हटाया जाए।
जैसा की ज्ञात है एस आइ आर के तहत गणना फार्म जमा करने की समय-सीमा पूर्व मे ४दिसंबर रखी गई थी जिसे दो बार बढ़ाया गया है और अब यह १८दिसंबर हो गई है लेकिन इस दौरान जो सबसे बड़ी विसंगति देखने में आइ वह यह कि ४दिसंबर को आखिरी तारीख मानते हुए सभी बी एल ओ द्वारा जिला प्रशासन के दबाव मे जल्दी जल्दी कार्यवाही पूर्ण करते हुए गणना फार्म अपलोड़ कर दिए गये और मतदान केन्द्रों पर सूची चस्पा कर दी गई है लेकिन चुनाव आयोग ने दो बार तिथी बढ़ाई है उसके बावजूद भी बी एल ओ और सुपरवाइजर उस चस्पा सूची मे जिनके गणना फार्म २००३ की सूची के साथ सलंग्न है उसमे संशोधन करने को तैयार नहीं है उनका कहना है कि प्रशासन के दबाव में हमने सभी मतदाताओं के गणना फार्म जो है जैसे है की स्थिति मे अपलोड़ कर दिए हैं अब उन्हें फार्म ६ भर कर १८ तारीख के बाद नाम जुड़वाना होगा अब उन मतदाताओं का क्या कसूर जिन्होंने समय सीमा के भीतर गणना फार्म जमा करवा दिया और पावती भी हासिल कर ली है प्रशन यह उठता है कि समय सीमा बढाने का क्या फायदा ,जब अबसेंट को संशोधित करने सुपरवाइजर तैयार ही नही है जब की निर्वाचन आयोग का कहना है कि हमने करेक्शन का आप्शन भी उपलब्ध करवा दिया है यंहा तक की कलेक्टर का अखबार के माध्यम से आदेश भी आया है कि मृत, शिफटेड और अबसेंट का पुनः सत्यापन किया जाए इस तरह के उदाहरण अनेक बूथों मे देखने मे आ रहे है कुछ लोगो का उदाहरण हमने प्रस्तुत भी किया हैं,(बूथ क्रमांक ६ भिलाई नगर ६५) समय सीमा बढाने का लाभ देते हुए ऐसे सभी मतदाता जिन्होंने गणना फार्म भर दिया है उन्हें अब्सेंट की सूची से बाहर निकाल कर ड्राफ्ट लिस्ट मे नाम शामिल करे क्योंकि बी एल ओ ने प्रशासन की हड़बड़ी मे जल्दी जल्दी सूची मतदान केन्द्रों पर चस्पा कर दी है और अब फार्म ६ भरने को कहा जा रहा है जिसके लिए मतदाता जिम्मेदार नही है इस अवसर पर बी एल ए आर बी के राव,बी एल मालवीय, अब्दुल जावेद,अरूण ठवकर आदि उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें