दुर्ग। जिला दुर्ग में अपराध नियंत्रण और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-6 भिलाई में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक (क्राइम मीटिंग) ली।
बैठक में एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्षांत से पूर्व सभी लंबित प्रकरणों का ठोस साक्ष्य संकलन कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि मामलों में कानूनी मजबूती बनी रहे।
A-B नोटबुक पर सतत निगरानी के निर्देश
एसएसपी ने बीट आरक्षकों एवं प्रधान आरक्षकों द्वारा संधारित A-B नोटबुक पर थाना प्रभारियों को नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही इनफार्मेशन नोटबुक एवं ऑब्जरवेशन नोटबुक में आवश्यक जानकारियों का विधिवत संधारण सुनिश्चित करने को कहा गया।
गुंडा-बदमाशों पर कड़ी नजर, बाउंड ओवर की कार्रवाई तेज
बैठक में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों पर लगातार निगरानी, उनकी गतिविधियों की जांच तथा अवैध कार्यों में संलिप्त पाए जाने पर बाउंड ओवर सहित प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

लघु अधिनियम व माइनर एक्ट में ज्यादा कार्रवाई के आदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लघु अधिनियम, माइनर एक्ट, ध्वनि प्रदूषण एवं कोलाहल अधिनियम के तहत अधिक से अधिक कार्रवाई करने, साथ ही आम जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
इसके अलावा सीसीटीएनएस में फॉर्म-5 की एंट्री कर एनसीआरबी में डाटा रिफ्लेक्ट कराने हेतु सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित
समीक्षा बैठक में
सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), दुर्ग
अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)
ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात)
पदमश्री तंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू)
हर्षित मेहर, नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग
सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर
एसडीओपी धमधा एलेक्जेंडर किरो
एसडीओपी पाटन अनूप लकड़ा
सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।




