(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)खैरागढ़ : जिला खैरागढ़–छुईखदान–गंडई के ग्राम हीरावाही (खार) में शासन द्वारा स्वीकृत तालाब निर्माण स्थल एवं वर्षों पुरानी चारागाह भूमि पर अवैध निर्माण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।। ग्रामीणों ने घनश्याम साहू पिता स्व. गौराम साहू, निवासी कोड़ेनवागांव पर जबरन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी (SDM) खैरागढ़ को ज्ञापन सौंपा।।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस भूमि पर निर्माण किया जा रहा है वहां लंबे समय से गांव के मवेशियों के लिए चारागाह संचालित है और उसी भूमि पर शासन की महत्वपूर्ण योजना के तहत तालाब निर्माण स्वीकृत है। इसके बावजूद साहू परिवार द्वारा बिना अनुमति निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया जिससे ग्रामीणों की आजीविका और पशुपालन पर सीधा संकट खड़ा हो गया है।।
समझाइश के बाद भी नहीं माने, फिर शुरू किया निर्माण
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में 3–4 बार समझाइश दी गई थी जिसके बाद लगभग दो वर्ष पहले निर्माण बंद कर दिया गया था।। लेकिन अब एक बार फिर ग्रामीणों को गुमराह कर अवैध निर्माण शुरू कर दिया गया।। जब ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रोकने की कोशिश की तो घनश्याम साहू, उनके पुत्र तारेश साहू, जय साहू और परिवार के अन्य सदस्यों ने ग्रामीणों से उग्र बहस करते हुए अपमानजनक व्यवहार किया और खुले तौर पर धमकी भरे लहजे में कहा जहां जाना है जाओ, शिकायत कर लो।।

SDM ने दिखाई संवेदनशीलता, तुरंत लिया संज्ञान
मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्राम हीरावाही के समस्त ग्रामीण SDM खैरागढ़ के पास पहुंचे।। ग्रामीणों की बात सुनते ही SDM स्वयं अपने चेंबर से बाहर आए और पूरी संवेदनशीलता के साथ ग्रामीणों की समस्या सुनी।। तत्पश्चात उन्होंने तहसीलदार को तत्काल बुलाया और मौके पर ही पटवारी को स्थल निरीक्षण एवं मुहाना करने के निर्देश दिए।।
12 डिसमिल अतिरिक्त भूमि पर कब्जा, नक्शा-खसरा जमा
निर्देश के बाद पटवारी मनीषा जंघेल ने तत्काल स्थल निरीक्षण किया। मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि नक्शा-खसरा जमा कर दिया गया है और जांच में सामने आया है,कि लगभग 12 डिसमिल अतिरिक्त शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया है जहां निर्माण कार्य चल रहा था।




