Sunday, June 7, 2026

पूरे प्रदेश में किसानों, आदिवासियों की जमीनों को छीनने का षड़यंत्र चल रहा

हसदेव, तमनार, अमोरा, बैलाडीला, कांकेर, बीजापुर, खैरागढ़, मैनपाट के किसान अपनी जमीन औऱ घर बचाने संघर्ष कर रहे
भाजपा सरकार अपने पूंजीपति मित्रों के लिए किसानों गरीबों के हजारों एकड़ खेती जमीन और घर को छीन रही

रायपुर। भाजपा सरकार पर पूंजीपतियो के लिए प्रदेश के किसानों गरीबो के हजारों एकड़ खेती जमीन और उनके पुश्तैनी घरों को छीनने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों, आदिवासियों की जमीनों को छीनने का षड़यंत्र चल रहा। भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश के किसानों, आदिवासियों के जल जंगल जमीन और उनके पुश्तैनी घर संकट में है। दो साल की सरकार में हसदेव, तमनार, अमोरा, बैलाडीला, कांकेर, बीजापुर, खैरागढ़, मैनपाट के किसान आदिवासी, महिलायें, गरीब आदमी, अपनी जल जंगल जमीन औऱ घर बचाने संघर्ष कर रहे है। सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे है।भाजपा की सरकार उनकी सुनने उनकी जल जमीन जंगल की रक्षा करने के बजाये पूँजीपत्तियो को फायदा पहुँचाने आंदोलन कर रहे आदिवासियो, किसानों, महिलाओं, गरीब आदमी को पुलिस से पिटवा रही है, उनका लहू बहा रही है। उन पर आपराधिक मुकदमें दर्ज कर रही है। उन्हें डरा रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पूंजीपति मित्रों की नजर प्रदेश के गर्भ में छिपी आयरन ओर, बॉक्साइट, चूना पत्थर, टीन, कोयला सहित बेशकीमती खनिज संपदा पर है। भाजपा अपने मित्रों को खनिज सम्पदा सौंपने में मदद कर रही है। सरकार की ताकत का गलत इस्तेमाल कर रही हैं। छत्तीसगढ़वासियों की आवाज को सुनने के बजाये गूंगा, बहरा, अंधा बनी बैठी है, इन्हें प्रदेश की जनता की पीड़ा न सुनाई पड़ रहा है, न दिख रही है। सरकार पाँचवी अनुसूची क्षेत्रों को मिले कानूनी अधिकार का पालन नहीं करवा रही है। उद्योग लगाने सिर्फ बंजर औऱ सरकारी जमीन देने की नीतियों का खुला अवहेलना कर रही है। जिस प्रकार से भाजपा सरकार की नीतियां है आने वाले दिनों में हराभरा छत्तीसगढ़ वीरान हो जाएगा। पर्यावरण नष्ट हो जाएगा। लोग घर से बेघर हो जायेंगे इसकी चिंता सरकार को नही है। कांग्रेस मांग करती है जल, जंगल, जमीन बचाने संघर्ष कर रहे लोगों की आवाज सुनी जाए सरकार, उनकी हक की रक्षा करे।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें