Friday, March 6, 2026

ऑपरेशन सुरक्षा के तहत दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही

सड़क किनारे लापरवाही पूर्वक असुरक्षित तरीके से वाहन पार्किंग करना पडा भारी
कुल 21 वाहन स्वामी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए वाहनों को किया गया जप्त
विभिन्न थानों में धारा 285 भारतीय न्याय संहिता के तहत की गई कार्यवाही

लगातार जारी रहेगी दुर्ग पुलिस की कार्यवाही

भिलाई। दुर्ग पुलिस व्दारा “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के अंतर्गत सड़क पर प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की रक्षा और परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की दिशा में 8दिसंबर को विशेष अभियान चलाया गया अभियान के तहत सड़क किनारे लापरवाही पूर्वक असुरक्षित तरीके से वाहन को खड़ा करने के कारण लगातार हो रहे घटना को दृष्टिगत रखते हुए दुर्ग जिला के समस्त थाना को अपने – अपने थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर लापरवाह वाहन चालाक/स्वामी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

जिसके तारतम्य में विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग पुलिस व्दारा *कुल 21 वाहन स्वामियों के विरुद्ध धारा 285 भारतीय न्याय संहिता के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहनों को जप्त कर अपराध दर्ज किया गया है| लापरवाह वाहन चालाक/स्वामी के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का कार्यवाही लगातार जारी रहेगी| अभियान के अंतर्गत थाना पुलगांव, मोहन नगर, नेवई, सुपेला, खुर्सीपार, पुरानी भिलाई, एवं नंदनी में 02 – 02 प्रकरण तथा थाना दुर्ग, वैशाली नगर, कुम्हारी, उतई, पाटन, अंडा एवं अम्लेश्वर में 01 – 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें