Saturday, March 7, 2026

क्रास कंट्री रोड रेस में सांसद , विधायक के साथ शामिल हुए इंद्रजीत छोटू

भिलाई। स्टील सिटी एथलीट क्लब, भिलाई द्वारा आयोजित 17 वें छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय, कॉस कंट्री/रोड रेस 2025 में एच.टी.सी. कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ सम्मिलित हुए।

मुख्य रूप से इस आयोजन में दुर्ग सांसद विजय बघेल, भिलाई नगर विधयक भाई देवेंद्र यादव, आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक एम डी पिल्लई, अध्यक्ष हेमंत नेताम, कार्यकारी अध्यक्ष आर सुनील कुमार, पंडवानी गायिका पद्म उषा बारले, बी एस पी नगर सेवा विभाग महाप्रबंधक ए बी श्रीनिवास, सहायक महाप्रबंधक परविंदर सिंह, चेयरमेन सीजी स्टेट एथलीट एसोसिएशन जी एस बाम्बरा ,सिमा सुरक्षा बल सीमांत मुख्यालय रिसाली कमांडेंट विवेक श्रीवास्तव।, अति. पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर, प्राचार्य सेठ रतनचंद सुराणा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय , दुर्ग श्रीमती पूजा मल्होत्रा , सभापति रिसाली नगर निगम केशव बंछोर, अध्यक्ष बीएनएस सेक्टर 8 मधु पिल्लै, सर्व समाज कल्याण समिति के मलकित सिंह ‘लल्लू’, अनिल चौधरी, जोगा राव, निर्मल सिंह, शाहनवाज़ कुरैशी, श्रमन राव, इंद्रजीत सिंह ‘चिंटू’, डॉ. हरजीन्दर सिंह, वाजिद अंसारी, हरेंद्र यादव, अनिल सिंह, सोम सिंह सहित अन्य सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में युवाओं बच्चो ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें