पुलिस- कांग्रेसियों में पुतले को लेकर झूमाझटकी….
(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)/खैरागढ़: केन्द्र सरकार द्वारा कांग्रेस नेतृत्व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की जा रही कथित एजेंसी आधारित कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को खैरागढ़ के टेम्पो चौक पुराना बस स्टैंड में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन देखने को मिला।।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला, ब्लॉक और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में टैंपो चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं ईडी का पुतला दहन किया गया।। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुतला दहन के दौरान झूमाझटकी भी हुई।।

जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई थी।। कांग्रेस संगठन ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार विपक्ष को दबाने के लिए ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी संस्थाओं का राजनीतिक दुरुपयोग कर रही है।।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पूर्व विधायकों, मोर्चा–प्रकोष्ठ पदाधिकारियों और सोशल मीडिया टीम ने हिस्सा लिया।। झूमाझटकी तब हुई जब पुलिस ने भीड़ को रोकने और आगजनी स्थल को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर पुतला दहन किया।।
थोड़ी देर की धक्का-मुक्की के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई।। विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा केंद्र सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष को डराने की कोशिश कर रही है।।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई पूरी तरह राजनीतिक बदले का परिणाम है।। हम पीछे हटने वाले नहीं, लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई जारी रहेगी।। जिला अध्यक्ष कोमल साहू ने कहा यह लड़ाई सिर्फ कांग्रेस की नहीं बल्कि लोकतंत्र की लड़ाई है।। केंद्र सरकार अगर दमनकारी नीतियां बंद नहीं करती तो आंदोलन और तेज़ होगा। पुलिस की रोक-टोक के बाद भी कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया, लेकिन प्रशासन ने अनावश्यक हस्तक्षेप किया।।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार राजनीतिक प्रताड़ना नहीं रोकती, तो जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।।

प्रदर्शन के दौरान डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, जिला अध्यक्ष कोमल दास साहू, पूर्व विधायक गिरिवर जंघेल,ब्लॉक अध्यक्ष आकाश दीप सिंह गोल्डी, शहर अध्यक्ष भीखम छाजेड़, छुईखदान ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार पटेल, जिला पंचायत सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह, विजय वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष रज्जाक खान,जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेश लुनिया,जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवराज किशोर दास,सज्जाक खान,पार्षद पुरुषोत्तम वर्मा, शत्रुहन घृतलहरे, दिलीप लहरें,जितेन्द्र सिंह गौर, लीलाधर वर्मा,दीपक वैष्णव, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, यतेंद्र जीत सिंह छोटू,नदीम मेमन, रविन्द्र सिंह गहरवार,नित्य शरण सिंह,पलाश सिंह,अमित सिंह, राजा सोलंकी, संदीप सिरमौर, महेश यादव,रिंकू गुप्ता, उत्तम जंघेल, रिंकू महोबिया, प्रकाश महोबिया,चन्द्रेश वर्मा, सोनू ढीमर, शुभम वर्मा,विनोद यादव, प्रमोद साहू, दिलीप महोबिया, मोहम्मद खान, सरजू वर्मा, रमेश, अशोक साहू, देवदास बंजारे, राधे पटेल, दयालु राम, किशन रजक, मनोज बैद,संत निषाद, मनोहर सेन, कमता टंडन, केशव सारथी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।




