Sunday, January 18, 2026

युवा मोर्चा प्रतिनिधिमंडल का यूनिटी मोर्चा से वापसी पर स्वागत..

भिलाईनगर: भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय योजना के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत आत्मनिर्भर भारत के विषय को लेकर यूनिटी मार्च का कार्यक्रम पूरे भारत में मनाया गया! गुजरात गए हुए युवा मोर्चा प्रतिनिधिमंडल का वापसी में स्वागत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में भिलाई के सुपेला घड़ी चौक में किया गया!

छत्तीसगढ़ युवा मोर्चा की टीम नर्मदा प्रवाह प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वी जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित यूनिटी मार्च जिसमे छत्तीसगढ़ से 75 डेलीगेट्स गए हुए थे!

जो महाराष्ट्र के नागपुर से प्रारंभ होकर मध्यप्रदेश के बैतूल इंदौर से गुजरात के दाहोद बडोदरा होते हुए केवड़िया स्थित स्टैचू ऑफ यूनिटी तक यात्रा संपन्न हुई!
कुछ प्रांतों का समूह बनाया गया था जिसे नर्मदा प्रवाह नाम दिया गया था छत्तीसगढ़ के युवा साथी भी इसी समूह में सम्मिलित थे!
भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा साथी सरदार पटेल जी की जन्मभूमि तक जाकर उन्हें नमन किए है!

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि भारत रत्न सरदार पटेल ने 562 रियासतों को जोड़कर भारत का वर्तमान जो भौगोलिक स्वरूप दिए, इस हेतु हम सभी उन्हें नमन करते है!

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के प्रयासों का परिणाम है जो आज संगठित भारत हम देख रहे है! उनकी ही देन है!

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि सरदार पटेल जी की 150वीं जयंती को सम्पूर्ण भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है, युवा मोर्चा अलग अलग जिला, शहर, और खेल एवं शैक्षणिक संस्थानों तक जाकर युवा मोर्चा सरदार पटेल की जीवनी को बता रहे है!

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, पूर्व महामंत्री विजेंद्र सिंह व प्रेमलाल साहू, पूर्व उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, जिला मंत्री मनोज तिवारी व विनोद सिंह, जिला सह कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ प्रदीप चौधरी, जिला कार्यालय मंत्री राजेंद्र सिंह, सह कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, सोशल मीडिया जिला संयोजक रवि कश्यप, सुपेला मंडल अध्यक्ष दीपक भोंडेकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपराम साहू, अशोक गुप्ता, संजय जयसवाल, शिव नारायण गुप्ता, सुभाष शर्मा, कमलेश दुबे, मोहम्मद अजहर कुरेशी, नरेश यादव, कन्हाई साहनी, प्रदीप साहू, अब्दुल मुस्तफा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद सिंह व प्रशम दत्ता, जिला कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, हर्षल यादव, सुभाष शर्मा, जिला प्रचार प्रसार मंत्री राहुल झा व अभिषेक पांडेय, शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल प्रमुख पी राज, मंडल अध्यक्ष सीएच प्रशांत, नवीन सिंह, मनीष पीपरोल, विनय सेन, समीर अग्रवाल, मनीष चौधरी, निर्मल भारती, नारायण साहू, विनीत देवांगन, राहुल देवांगन, प्रेम शंकर पासवान, सूरज शाह, भोला साव सहित युवा मोर्चा के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे!

यह जानकारी भाजपा युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें