Thursday, March 5, 2026

विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने भरा SIR फॉर्म, मतदाता सूची पुनरीक्षण में शामिल होकर दिया जागरूकता संदेश

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)खैरागढ़ : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत खैरागढ़ में जागरूकता का संदेश देते हुए विधायक प्रतिनिधि एवं अधिवक्ता मनराखन देवांगन ने आज अपने निवास कार्यालय में एक सजग मतदाता के रूप में फॉर्म भरकर अपना दायित्व निभाया।। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलाए जा रहे ।।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत उनके घर पर BLO पिंकी ठाकुर व मितानिन गीता सारथी पहुंचीं और आवश्यक फॉर्म उपलब्ध कराया।। मनराखन देवांगन ने निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण कर फॉर्म उन्हें सौंपा।। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि आपके क्षेत्र में यह प्रक्रिया चल रही है, अतः आप भी इसमें अवश्य भाग लें और अपने परिवार व मित्रों को भी प्रेरित करें।। आपका एक कदम लोकतंत्र को और मजबूत बनाता है।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें