Saturday, March 7, 2026

रायपुर में चौपाटी हटाने पर बवाल: कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय गिरफ्तार, समर्थकों संग रातभर धरना – पुलिस सेंट्रल जेल लेकर पहुंची

रायपुर/ रायपुर में एनआईटी के सामने स्थित चौपाटी हटाने की कार्रवाई ने गुरुवार की रात से शुक्रवार सुबह तक माहौल को पूरी तरह गरमा दिया। कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय को चौपाटी हटाने का विरोध करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पुलिस टीम सीधे सेंट्रल जेल लेकर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी उनके साथ रहे।


रातभर चला धरना – सुबह होते ही भिड़ंत

नगर निगम के दस्ता और पुलिस सुबह क्रेन व अमले के साथ चौपाटी हटाने पहुंचे, लेकिन वहां पहले से मौजूद विकास उपाध्याय, दुकानदारों और सैकड़ों समर्थकों ने कड़ा विरोध किया।

दस्ते के मौके पर पहुंचते ही—

भारी नारेबाजी,

झूमाझटकी,

और कई बार तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली।

विकास उपाध्याय अपने समर्थकों के साथ क्रेन के सामने लेट गए, जिससे कार्रवाई बाधित हो गई। समर्थकों ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत के खिलाफ भी नारे लगाए।


पुलिस ने किया गिरफ्तार – सीधे सेंट्रल जेल में पेशी

लगातार विरोध और कार्रवाई में बाधा डालने पर पुलिस ने कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय को हिरासत में लिया।
गिरफ्तारी की खबर फैलते ही समर्थकों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग पुलिस वाहन के साथ सेंट्रल जेल पहुंच गए।


विकास उपाध्याय का आरोप – “एक नेता की जिद में उजड़ रहा गरीबों का रोजगार”

गिरफ्तारी से पहले विकास उपाध्याय ने कहा—

“यह चौपाटी वर्षों से लोगों की जीविका का साधन है।
एक नेता की ज़िद और व्यक्तिगत हित में चौपाटी हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
हम इसका पूरा विरोध करेंगे।”

उनका दावा है कि चौपाटी से जुड़े दर्जनों परिवारों का रोजगार इस कार्रवाई से खत्म हो जाएगा।


उपमुख्यमंत्री अरुण साव का पलटवार – “कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आया”

चौपाटी विवाद और विपक्ष के विरोध पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा—

“लोकतंत्र में विरोध स्वाभाविक है,
लेकिन कांग्रेस हमेशा राजनीति के नाम पर भ्रम फैलाती है।
सत्ता में रहते अलग बोलते हैं और विपक्ष में आते ही अलग स्टैंड ले लेते हैं।
यह कांग्रेस के दोहरे चरित्र का प्रमाण है।”

उन्होंने कहा कि चौपाटी हटाने की प्रक्रिया नियमों के तहत हो रही है।


नगर निगम ने शुरू कर दी हटाने की प्रक्रिया

पुलिस सुरक्षा के बीच नगर निगम ने चौपाटी में—

दुकानों को हटाने,

संरचनाओं को तोड़ने
की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अवैध निर्माण और मास्टर प्लान के अनुरूप क्षेत्र खाली कराने के तहत की जा रही है।


मौके पर भारी पुलिस बल – तैनाती जारी

तनाव को देखते हुए चौपाटी क्षेत्र में—

अतिरिक्त पुलिस बल,

RAF,

और नगर निगम दस्ता
तैनात किया गया है।

कार्रवाई जारी है और प्रशासन स्थिति पर नज़र बनाए हुए है।


ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें