Friday, March 6, 2026

किसानों का आक्रोश फुटा, किया तहसील कार्यालय का घेराव, एग्रेटेक पोर्टल में गड़बड़ी, किसान लगा रहे सरकारी दफ्तरों के चक्कर

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)खैरागढ़ : राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी के आश्रित ग्राम दुल्लापुर, जिला केसीजी के सैकड़ों किसान इन दिनों सरकारी दस्तावेज़ दुरुस्त कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।। ग्रामीणों ने बताया कि एग्रेटेक पोर्टल में रकबे की लगातार गड़बड़ी की जा रही है।। जिसके कारण किसानों के नाम से दर्ज भूमि विवरण गलत दिखाई दे रहा है।। किसानों का कहना है,कि धान बेचने के ठीक समय पर पोर्टल में रकबे की गड़बड़ी सामने आने से वे बेहद परेशान हैं।। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गिरदावरी में अधिकारियों की भारी लापरवाही के कारण स्थिति बिगड़ती गई और अब इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है, कि एग्रेटेक पोर्टल की त्रुटियाँ जल्द दूर की जाएँ, ताकि खरीदी व्यवस्था प्रभावित न हो और किसान सुचारू रूप से धान बेच सकें।। संसोधन की अंतिम तारीख़ 25 नवम्बर है जिसमे भी शनिवार और रविवार अवकाश का दिन है और जिले में तक़रीबन ढाई हज़ार किसानो के संशोधन की जानकारी प्राप्त हो रही है।। किसान ऐग्रेटेक पोर्टल की त्रुटियां सुधारवाने सुबह से आफिस में घंटों लाइन लगाकर खड़े हैं और वहां सुधार कार्य कर रहे अधिकारी उनसे बेरूखी से बात कर रहे हैं, जिससे शुक्रवार को शाम होते ही किसानों का आक्रोश फुटा और तहसील कार्यालय का किया घेराव, तहसीलदार आशीष देवहरी ने तुरंत कार्यालय से बाहर आकर किसानों की समस्या सुनी और उसे तुरंत हल करने आश्वासन दिया,तब कही जाकर किसान शांत हुए ।। इस अवसर पर टीआई अनिल शर्मा दल-बल सहित तहसील कार्यालय पर उपस्थित थे।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें