Saturday, March 7, 2026

रक्षा टीम द्वारा बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम हेतु सन पब्लिक स्कूल चंदखुरी एवं मैत्री बाग रिसाली पहुंची

उपस्थित छात्र-छात्राओं को पोक्सो एक्ट से संबंधित जानकारी दी गई।

अनजान व्यक्तियों से अपनी निजी जानकारी शेयर ना करने के संबंध में किया गया जागरूक।

मोबाइल के उपयोग में सावधानी बरतने किया गया जागरूक।

छात्र-छात्राओं को साइबर डिजिटल अरेस्टिंग के बारे में किया गया जागरूक।

दुर्ग। उपनिरीक्षक संगीता मिश्रा के द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को आवश्यक इमरजेंसी नंबर 112*9479192099 की जानकारी दी जाकर अपनी निजी जानकारी अनजान व्यक्तियों से शेयर नहीं करने एवं सोशल मीडिया का सेफ्टी फीचर के साथ उपयोग एवं 1930 इमरजेंसी नम्बर के बारे में बताया गया, अपने मोबाइल पर महत्वपूर्ण नम्बर को सुरक्षित रखने साथ ही साथ अपने पास रखें अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर ना करने एवं इमरजेंसी नंबरों की जानकारी के साथ-साथ डिजिटल अरेस्टिंग एवं साइबर फ्रॉड के बारे में बताया गया। अपने पास रखे सामान से अपनी सुरक्षा कैसे कर सकते हैं आत्म रक्षा के गुर बताए गए एवं अभिव्यक्ति ऐप के बारे में के बारे में जानकारी दिया जाकर अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराया गया।

दुर्ग जिले के सी एस आईं टी कॉलेज पुलगांव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लगभग सन पब्लिक स्कूल चंदखुरी से 235 छात्र छात्राओं, एवं मैत्री बाग में 350 बच्चे एवं उनके शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे तथा महिला रक्षा टीम के सदस्य भी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें