Saturday, January 17, 2026

शताक्षी देवव्रत सिंह एवं राजा आर्यव्रत सिंह हुए कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल

मारुति कबड्डी क्लब ग्राम धनगांव द्वारा आयोजित की गई कबड्डी प्रतियोगिता

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)खैरागढ़: रविवार को ग्राम धनगांव में मारुति कबड्डी क्लब के तत्वाधान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में जिला पंचायत सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।। साथ ही उनके भाई राजा आर्यव्रत सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।। अपने जननेता को अपने बीच पाकर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं ग्राम वासियों में हर्षोल्लास का माहौल दिखाई दिया।। ग्राम वासियों के द्वारा भव्य आतिशबाजी एवं पुष्प गुच्छ से अतिथियों का स्वागत किया गया।।

सफल आयोजन के लिए क्लब को शुभकामनाएं दी शताक्षी सिंह ने
शताक्षी सिंह ने अपने उद्बोधन के दौरान मारुति कबड्डी क्लब के सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।। साथ ही उन्होंने कहा कि धनगांव मुझे अपने घर की तरह ही प्रतीत होता है।। यहां मैं नेता या जिला पंचायत सदस्य के रूप में नहीं बल्कि एक पारिवारिक सदस्य की भांति महसूस करती हूं।।

ग्रामीण विकास में कभी भी कोई कमी नहीं आएगी: राजा आर्यव्रत सिंह
राजा आर्यव्रत सिंह ने कहा कि हमारी जनता, हमारे कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति है।। हम आपके हर सुख दुख में आपके साथ हैं।।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह, राजा आर्यव्रत देवव्रत सिंह, राम कुमार वर्मा, मन्नू वर्मा,जनपद सदस्य निर्मला उमेश वर्मा, कृष्ण कुमार, बबला वर्मा, रेवा वर्मा, नित्य शरण सिंह, अनिल सेन, राजेन्द्र वर्मा, सतीश वर्मा, गौकरण वर्मा, गजानंद, रत्नेश वर्मा, पुनीत रजक, मोंटी वर्मा, चेतन रजक सहित ग्राम के वरिष्ठजन व बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थीं।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें