Sunday, April 19, 2026

विजिबल पुलिसिंग के तहत राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई – रात्रि गश्त में 59 गुण्डा बदमाश को चेक कर 09 बदमाशों को राउण्डअप किया गया।

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में विजिबल पुलिसिंग अभियान के तहत शहर में रात्रि गश्त कर असामाजिक तत्वों, गुण्डा-बदमाशों, शराब तस्करों एवं वारंटियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से विशेष कार्यवाई की गई।

इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में 03 राजपत्रित अधिकारी, 06 इन्सपेक्टर सहित लगभग 100 पुलिस जवानों की 04 टीमों का गठन किया गया। इन टीमों द्वारा थाना बसंतपुर एवं लालबाग क्षेत्र के चिन्हांकित एवं संदिग्ध इलाकों में सघन गश्त कर दबिश दी गई।

रात्रि गश्त के दौरान पुलिस बल ने थाना बसंतपुर क्षेत्र के स्लम क्षेत्रों – डबरीपारा, कुआंचौक, नंदई, चौखड़ियापारा, इंदरानगर, बांसपाईपारा, सागरपारा, ब्राम्हणपारा, प्रभातनगर, बंगालीचाल, शिकारीपारा, शिवनगर एवं थाना लालबाग के पेड्री तथा रेवाडीह में भ्रमण कर गुण्डा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों, स्थाई व गिरफ्तारी वारंटियों के घरों की जांच की।

इस दौरान कुल 59 गुण्डा बदमाश को चेक किया गया, जिसमें से – 03 फरार आरोपी, 02 स्थाई वारंटी, एवं 04 आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार कुल 09 बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) ने बताया कि विजिबल पुलिसिंग के तहत जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संध्या एवं रात्रि गश्त नियमित रूप से करें, असामाजिक तत्वों व अपराधियों पर निगरानी रखें तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि पर कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

इस कार्रवाई में एएसपी राहुल देव शर्मा, सीएसपी पुष्पेन्द्र नायक, डीएसपी एम्ब्रोश कुजुर, प्रभारी सायबर सेल, थाना प्रभारी कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग एवं चौकी चिखली प्रभारियों सहित लगभग 100 पुलिस जवानों की सक्रिय भूमिका रही।

राजनांदगांव पुलिस द्वारा ऐसी कार्रवाइयाँ निरंतर जारी रहेंगी ताकि शहर में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखा जा सके, इस कार्यवाही से अपराधियों में भय एवं आमजन में पुलिस पर विश्वास बढ़ा है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें