Tuesday, April 21, 2026

मोदी की योजना नहीं – मोदी की गारंटी लागू करे छ ग सरकार – कुसुम दुबे

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव अधिवक्ता कुसुम दुबे ने छ ग सरकार राज्योत्सव के अवसर पर उज्जवला गैस कनेक्शन राज्य की 2लाख 23 हजार हितग्राहियों को गैस कनेक्शन देने की योजना दुहाई दे रही है जिसके अंतर्गत राजनादगांव जिले में 5618 हितग्राहियों को कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य है। तो सरकार को मोदी जी की योजना लागू करने से पहले मोदी की गारंटी जिसके तहत 500 में गैस सिलेंडर देने की योजना है उसे लागू करे।

छ ग प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव एवं शहर जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती दुबे ने साफगोईं से कही कि देश ही नहीं प्रदेश में उज्जवला गैस योजना अंतर्गत गैस सिलेंडर रिफिलिंग दर का आकलन किया जाए तो आधे से अधिक हितग्राही महंगाई के चलते गैस का रिफलिंग ही नहीं कराते है क्योंकि उन्हें गैस लेने हेतु 902 रु खर्च करने पड़ते है सब्सिडी के रूप में ₹300 देने की बात की जाती है किंतु सब्सिडी की राशि मिलने का कोई ठिकाना रहता नहीं रहता यदि ₹500 में गैस देने की मोदी की गारंटी को छ ग सरकार लागू कर देती है तो उज्जवला गैस कनेक्शन धारी महिलाओं को भी 600 रु के बजाय 500 में गैस सिलेंडर मिलना प्रारंभ हो जाएगा जो उनके लिए सुखद भी होगा विडंबना यह है की उज्जवला गैस कनेक्शन को बीजापुर ,सुकमा, नारायणपुर बस्तर क्षेत्र में पहले लागू करने की बात की जा रही है लेकिन उन स्थानों पर गैस के डीलर नहीं होने के कारण उन्हें रिफिलिंग की परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा।

और तो और उज्जवला गैस कनेक्शन में वर्तमान में नया कनेक्शन के लिए पात्रता के लिए जो मापदंड तय किये गये है वह भी गरीब परिवार के साथ पूरी तरह से धोखा है क्योंकि यदि परिवार का कोई भी सदस्य 10 हजार प्रतिमाह से अधिक कमाता है, जो किसान परिवार क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत 50 हजार से अधिक की क्रेडिट सीमा वाले है, 30 वर्ग मीटर से अधिक कारपेट क्षेत्र मकान वाले,ढाई एकड़ सिंचित कृषि भूमि वाले परिवार भी इस योजना से वंचित रहेंगे ऐसी दशा में इस योजना की पात्रता मापदंड भी सिर्फ छलावा है। छ ग सरकार बिजली और गैस जैसे अतिमहत्वपूर्ण वस्तु पर महंगाई की मार देने वाली सरकार साबित हो रही है छत्तीसगढ़ सरकार में थोड़ी भी नैतिकता है तो मोदी की योजना लागू करने से पहले मोदी की गारंटी के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की महिलाओं को 500 रु में गैस कनेक्शन देने की योजना लागू कर अपना राजधर्म का पालन कर मोदी की गारंटी की लाज बचाए।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें