Friday, March 6, 2026

सेक्टर-1 बॉक्सिंग क्लब से स्कूल स्तर पर बॉक्सिंग के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

भिलाई। सेक्टर-1 बॉक्सिंग क्लब के कोच एवं नेशनल रेफरी व जज कुलदीप सोनकर ने बताया कि दिनांक 16 सितम्बर 2025 से 18 सितम्बर 2025 तक राज्य स्तरीय स्कूल स्तर का फाइनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता रायपुर में संपन्न हुआ था। इस प्रतियोगिता में सेक्टर-1 क्लब से निम्नलिखित खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किया :-

(01) कु. रिया, आत्मज कमलेश ने 14-17 ग्रुप में 42 से 46 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
(02) सुदेश खोब्रागढ़े, आत्मज संतोष दुर्गा ने 16-17 ग्रुप में 46-48 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

उपरोक्त दोनों छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हो गया हैं, वे खेलो इंडिया इनडोर स्टेडियम, ईंटागढ़, अरुणाचल प्रदेश में 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे। खिलाडियों के इस उपलब्धि पर दुर्ग के सांसद एवं छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष विजय बघेल, ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष साही राम जाखड, छत्तीसगढ़ बॉक्सिंग एसो. के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष आर. राजेंद्रन एवं समस्त पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को विजय प्राप्त करने हेतु आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी हैं।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें