Saturday, March 7, 2026

निधन: नेहरू नगर निवासी श्रीमति वंदना सिंह का निधन

भिलाई नगर, 16 अक्टूबर 2025। नेहरू नगर पश्चिम स्थित 48-A/2 निवासी श्रीमती वंदना सिंह का आज इलाज के दौरान हैदराबाद में निधन हो गया। वे 63 वर्ष की थीं।

परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार, 18 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा।

स्वर्गीय वंदना सिंह, श्री सत्येंद्र सिंह (सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, नगर पालिक निगम भिलाई) की धर्मपत्नी थीं।

वे अपनी पुत्रियाँ — अंकिता सिंह, निकिता सिंह और वादिता सिंह सहित पूरा परिवार पीछे छोड़ गई हैं।

भिलाई नगर के सामाजिक और प्रशासनिक हलकों में उनके निधन की खबर से शोक की लहर व्याप्त है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

🙏—

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें