Thursday, March 5, 2026

भीख मांगने की आड़ में करते थे चोरी: भिलाई में दंपत्ति गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन के नीचे गाड़े थे लैपटॉप और मोबाइल

भिलाई। थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने एक ऐसे शातिर दंपत्ति को गिरफ्तार किया है जो भीख मांगने की आड़ में खुले घरों में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपियों के कब्जे से HP कंपनी का लैपटॉप और कुल 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिन्हें उन्होंने दुर्ग रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज के नीचे जमीन में गाड़कर छिपा दिया था।

📌 क्या है मामला?

दिनांक 6 अक्टूबर को थाना भिलाई भट्ठी में एक युवक द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि रात में लैपटॉप पर काम करने के बाद वह सो गया था और सुबह नहाने गया। इस दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर HP कंपनी का लैपटॉप चुरा ले गया।

रिपोर्ट के आधार पर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

🕵️‍♂️ मुखबिर की सूचना से खुला राज

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पुरुष और महिला, जो भीख मांगने का काम करते हैं, दुर्ग रेलवे स्टेशन क्षेत्र में घूमकर लोगों से लैपटॉप और मोबाइल बेचने की कोशिश कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर हेमंत सोबर और उसकी पत्नी नागमणि सोबर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने कबूल किया कि वे बिलासपुर से भिलाई आकर अलग-अलग कॉलोनियों में चोरी की वारदातें करते थे।

🧱 ऐसे छिपाया चोरी का सामान

आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए मोबाइल और लैपटॉप को दुर्ग रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज के नीचे गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबा दिया था, ताकि कोई उन्हें पकड़ न सके। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की निशानदेही पर:

  • 8 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल
  • 1 HP कंपनी का लैपटॉप

बरामद कर लिया।

👥 गिरफ्तार आरोपी:

  1. हेमंत सोबर, पिता – शंकर सोबर, उम्र – 30 वर्ष, निवासी – गजरा चौक, थाना सिरगिटटी, जिला बिलासपुर
  2. नागमणि सोबर, पति – हेमंत सोबर, उम्र – 25 वर्ष, निवासी – गजरा चौक, थाना सिरगिटटी, जिला बिलासपुर

⚖️ न्यायालय में किया गया पेश

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


📌 स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें