📍 चुनाव आयोग की बड़ी घोषणा — दो चरणों में होंगे बिहार चुनाव!
👉 बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर मतदान दो चरणों में होगा —
पहला चरण: 6 नवंबर
दूसरा चरण: 11 नवंबर
काउंटिंग: 14 नवंबर
पूरी प्रक्रिया 16 नवंबर तक समाप्त होगी।
🗳️ चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा —
“इस बार बिहार का चुनाव होगा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी।”
🔹 90,712 पोलिंग बूथ बनाए गए — किसी भी बूथ पर 1200 से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे।
🔹 इस बार 17 नए प्रयोग किए जाएंगे, जिनमें 100% वेबकास्टिंग और EVM पर रंगीन फोटो शामिल।
🔹 मोबाइल फोन बूथ के बाहर जमा करवाकर मतदान के बाद वापस मिलेंगे।
🔹 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा की व्यवस्था।
🔹 22 साल बाद मतदाता सूची का शुद्धिकरण, अब बिहार में कुल 7.43 लाख मतदाता।
🔹 करीब 14 लाख युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।
🔹 14000 मतदाता 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं।
🔹 फेक न्यूज पर सख्त कार्रवाई — सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाई गई।
🔹 हेल्पलाइन नंबर 1950 पर सभी 243 ERO कार्यालय मतदाताओं की सेवा में रहेंगे।
🗣️ ज्ञानेश कुमार ने कहा —
“हर मतदाता का वोट सुरक्षित रहेगा। पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव हमारी प्राथमिकता है।”




