बेमेतरा। नवरात्रि के पावन अवसर पर एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल, बेमेतरा में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सर्वमंगल की कामना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंडरिया विधायक भावना बोहरा उपस्थित रहीं। उन्होंने माँ दुर्गा के चरणों में पूरे प्रदेश की सुख-शांति और खुशहाली हेतु प्रार्थना की तथा प्रदेशवासियों पर माता रानी का आशीर्वाद बना रहे, इसकी आराधना की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने पारंपरिक वेश-भूषा में गरबा महोत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रंग-बिरंगे परिधानों, मधुर संगीत और गरबा की लय ने पूरे वातावरण को उल्लास और ऊर्जा से भर दिया।
विद्यालय परिवार ने बताया कि यह उत्सव विगत 14 वर्षों से निरंतर हर्ष, उल्लास और सद्भावना के साथ मनाया जा रहा है। आने वाले समय में भी इस आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।
मैं, माँ दुर्गा से छत्तीसगढ़ की सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना करती हूँ। – विधायक भावना बोहरा





