Saturday, January 17, 2026

कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शताब्दी यात्रा से पूर्व भूतपूर्व छात्राओं का सम्मेलन,

जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह गौर का हुआ सम्मान

खैरागढ़ : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरागढ़, जिला केसीजी अपनी 100 वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा की तैयारी कर रहा है।। इस अवसर को स्मरणीय बनाने हेतु विद्यालय प्रबंधन द्वारा मिलन संवाद एवं संकल्पों का फल शीर्षक से भूतपूर्व छात्राओं का गरिमामय सम्मेलन आयोजित किया गया।।

इस कार्यक्रम में पूर्व छात्राओं ने विद्यालय से जुड़ी अपनी यादों और अनुभवों को साझा किया तथा आगामी पीढ़ियों के लिए संकल्प भी व्यक्त किए।। सम्मेलन के दौरान संस्था के प्राचार्य डॉ कमलेश्वर सिंह के व्दारा जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह गौर का शाल-श्रीफल मेमेंटो भेंट कर विशेष सम्मान किया गया।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें