धार्मिक स्थलों में किए दर्शन, किसानों से संवाद, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी,
खैरागढ़ : केसीजी जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने एकदिवसीय सघन दौरे के अंतर्गत खैरागढ़ एवं छुईखदान ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया।। इस दौरान उन्होंने धार्मिक स्थलों में दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की, साथ ही किसानों के साथ संवाद कर शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी।। दौरे में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू, उपाध्यक्ष टीके चन्देल, उपाध्यक्ष नवनीत जैन, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, मंडल अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा, छुईखदान मंडल अध्यक्ष भावेश कोचर, भोज बंजारे, बलराम वर्मा, जीवन देवांगन, जिला पंचायत सदस्य व सभापति भुनेश्वरी देवांगन, संदीप वैष्णव, अशोक साहू सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।।
कोड़का स्थित महामाया मंदिर में किया दर्शन
दौरे की शुरुआत छुईखदान ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोड़का से हुई, जहाँ स्थित प्राचीन महामाया मंदिर में विक्रांत सिंह ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की।। उन्होंने माँ महामाया के पावन चरणों में क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति के लिए प्रार्थना की।।स्थानीय श्रद्धालुओं की उपस्थिति में धार्मिक वातावरण उत्साहजनक रहा।।
भण्डारपुर में किसानों से संवाद एवं समीक्षा बैठक इसके पश्चात खैरागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भण्डारपुर स्थित सेवा सहकारी समिति केंद्र में पहुंचे, जहाँ उन्होंने किसानों के साथ संवाद किया।।इस अवसर पर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।। समीक्षा बैठक के दौरान किसानों ने अपने सुझाव भी साझा किए, जिन पर अधिकारियों द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए।।

करेला में माँ भवानी के दर्शन
ग्राम करेला में स्थित माँ भवानी मंदिर में पहुँचकर विक्रांत सिंह ने दर्शन किए और क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और शांति के लिए कामना की।। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी मंदिर परिसर में मौजूद रहे।।
बनबोड़ में बनछोर बाबा के दर्शन
खैरागढ़ ब्लॉक के ग्राम बनबोड़ में बनछोर बाबा मंदिर में दर्शन कर विक्रांत सिंह ने क्षेत्र के लोगों के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और आस्था हमारे सामाजिक जीवन की नींव हैं, और इन स्थलों का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।।
बोइर डीह में ज्योत-जंवारा दर्शन
ग्राम बोइर डीह में बालमुकुंद वर्मा के यहाँ आयोजित ज्योत-जंवारा कार्यक्रम में शामिल होकर विक्रांत सिंह ने माता रानी के दर्शन किए और क्षेत्र के विकास और खुशहाली की कामना की।।इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं और श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही।।
चिखलदाह में ज्योतिकलश एवं माता रानी के दर्शन ग्राम चिखलदाह में जिला पंचायत सदस्य अरुणा राजू सिंह बनाफर के निवास पर आयोजित ज्योतिकलश एवं माता रानी के दर्शन कार्यक्रम में भी विक्रांत सिंह ने शिरकत की।। उन्होंने माता रानी से क्षेत्र की उन्नति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए आशीर्वाद माँगा।।

ग्रामीणों की रही भारी उपस्थिति
संपूर्ण दौरा कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिला समूहों, किसान प्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी गई।। लोगों ने विक्रांत सिंह के साथ विभिन्न जनसमस्याओं को साझा किया, जिन पर उन्होंने त्वरित संज्ञान लेने और समाधान का आश्वासन दिया।।
इस सघन दौरे से ना केवल धार्मिक आस्था का संचार हुआ, बल्कि शासन की योजनाओं की जानकारी सीधे गाँव तक पहुँची, जिससे आमजन को लाभ होगा।




