Thursday, March 5, 2026

SAIL भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम “सजग” को गोल्ड अवार्ड…

400 टीमों के बीच टीम सजग (SMS-2, BSP) की शानदार उपलब्धि

भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant – BSP) ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्टता का परिचय दिया है।

क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (Quality Circle Forum of India – Pune Chapter) द्वारा आयोजित 40वीं क्वालिटी सर्किल कन्वेंशन (CCQC-2025) में संयंत्र की स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (SMS-2) की टीम ‘सजग’ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड अवार्ड अपने नाम किया। यह आयोजन 19 और 20 सितंबर 2025 को पुणे (CCQC PUNE ) में हुआ, जिसमें देशभर से आई 400 टीमों ने भाग लिया। टीम सजग ने अपने प्रस्तुतिकरण में समस्याओं के समाधान, गुणवत्ता सुधार और उत्पादन प्रक्रिया में दक्षता बढ़ाने के लिए किए गए अभिनव प्रयासों को प्रस्तुत किया।

सजग” क्वालिटी सर्किल (SMS-2) की टीम ने प्रतियोगिता के दौरान अपनी प्रस्तुति में उत्पादन प्रक्रिया से जुड़ी एक जटिल समस्या का डेटा-आधारित, व्यवहारिक और स्थायी समाधान पेश किया।

टीम का प्रोजेक्ट “Improving Reliability of Vibro Feeder in SMS-2” न केवल तकनीकी दृष्टि से प्रभावशाली रहा, बल्कि संयंत्र को ₹3.2 करोड़ का अप्रत्यक्ष लाभ भी दिलाया। निर्णायकों ने इस प्रस्तुति को रचनात्मकता, तकनीकी समझ और टीमवर्क के लिए सर्वोच्च अंक दिए। साथ ही टीम की केस स्टडी (Case Study Presentation) को उच्च स्तर का और उद्योग के लिए उपयोगी बताया।

जिसमें Vibro Feeder एक इलेक्ट्रो-मैकेनिकल उपकरण है, जो कंपन (vibration) की मदद से सामग्री को नियंत्रित दर पर एक प्रोसेस लाइन में पहुंचाता है। SMS-2 में इसका उपयोग स्टील उत्पादन प्रक्रिया में कच्चे माल (जैसे स्क्रैप या अन्य मिश्रण) को लगातार और समान रूप से कन्वे करने के लिए किया जाता है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें