भिलाई। सेक्टर-1 बॉक्सिंग क्लब के कोच कुलदीप सोनकर ने बताया कि दिनांक 16 सितम्बर 2025 से 18 सितम्बर 2025 तक राज्य स्तरीय स्कूल स्तर का फाइनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता रायपुर में संपन्न हुआ था। इस प्रतियोगिता में सेक्टर-1 क्लब से निम्नलिखित खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किया :-
कु. रिया, आत्मज कमलेश जो कि शासकीय उ.मा.विद्यालय केम्प-1 में अध्ययनरत हैं, ने 14-17 ग्रुप में 42 से 46 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।सुदेश खोब्रागढ़े, आत्मज संतोष दुर्गा जो की उ.मा. विद्यालय केम्प-2 में अध्ययनरत हैं ने 16-17 ग्रुप में 46-48 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
अभिराज साव, आत्मज उदय साव, जो की सेंट जॉन उ.मा. विद्यालय, रामनगर में अध्ययनरत हैं ने 17-19 ग्रुप में 46 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
तीनों छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हो गया हैं, वे उत्तराखंड में 25 अक्टूबर से आयोजित राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे। छत्तीसगढ़ बॉक्सिंग एसो. के पदाधिकारियों ने उपरोक्त खिलाड़ियों को विजय प्राप्त करने हेतु आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी हैं।




