भिलाई। लघु शंका के बहाने मोहन नगर थाने के सामने से भाग निकलने वाले हेरोइन (चिट्टा) के मुख्य सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी को स्कूटी पर लेकर भागने वाली युवती के बारे में कुछ नहीं बताया।
बता दें कि 10 सितंबर को मुखबीर सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही की गई थी। जिसमें 246 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जप्ती की गई थी और थाना मोहन नगर में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध साक्ष्य मिलने से थाना मोहन नगर में पूछताछ हेतु अभिरक्षा में लिया गया था।आरोपी गुरजीत सिंह पूछताछ के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
जिस पर पृथक से अपराध दर्ज किया गया।फरार आरोपी को गिरफ्तार करने टीम गठित कर पतासाजी में लगाया गया। आरोपी को दुर्ग स्टेशन के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया । मामले में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेजा गया।
पूरे मामले में संदिग्ध युवती के बारे में पुलिस ने कुछ नहीं बताया।




