Thursday, March 5, 2026

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधडी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…नौकरी का फर्जी दस्तावेज तैयार कर 15,00,000/- रूपये किया गबन

दुर्ग। सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 10 अगस्त को प्रार्थी रूपेश कुमार पिता लालचंद (30) निवासी अम्बेडकर नगर वार्ड 58 उरला द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश किया।

जिसमें अनावेदक गणों द्वारा सरकारी नौकरी लगाने के एवज मे फर्जी नौकरी का दस्तावेज तैयार कर नौकरी लगाने के नाम पर 15,00,000/- रूपये का गबन किए जाने की शिकायत पर* थाना मोहन में धारा 420,467,468,471,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना को गंभीरता लेते हुये थाना प्रभारी थाना मोहन नगर द्वारा वरिष्ठ अधिकारीयो के मार्गदर्शन पर विशेष टीम गठीत कर आरोपी की पता साजी हेतु रवाना किया गया । दिनाँक 11.08.2025 को संबधित घटना के संदेहियो को पुलिस अभिरक्षा मे लकर पुछताछ करने पर अपराध का घटित करना स्वीकार करने पर पर्याप्त साक्ष होने से आरोपी को विधिवत् गिरफतार कर रिमाण्ड पर भेजा जाता है।

आरोपी:- हितेश सिन्हा उम्र 30 साल निवासी बोरसी रोड न्यू आर्दश नगर दुर्ग थाना पदमनाभपुर जिला दुर्ग छ०ग०

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें