Saturday, October 24, 2026

Breaking:- कोर्ट परिसर में सनसनीखेज घटना ई-रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,मृतक की तीन बेटियां हैं, जो पहलवानी में चैंपियन रह चुकी हैं।

दुर्ग। शहर के कोर्ट परिसर में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 45 वर्षीय ई-रिक्शा चालक युवराज सार्वा (निवासी आपपुरा वार्ड 31, सिटी कोतवाली के पीछे) ने फांसी लगाकर जान दे दिया।

मृतक की तीन बेटियां हैं, जो पहलवानी में चैंपियन रह चुकी हैं।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को मर्चुरी भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें