राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने रानीसागर क्षेत्र में लोगों को चाकू दिखाकर डराने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सचिन दास मानिकपुरी (24 वर्ष) निवासी ढीमरपारा, राजनांदगांव है। पुलिस ने उसके कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया।लोहे का धारदार चाकू बरामद
जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त को सूचना मिली कि एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम राहगीरों को धमका रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना बसंतपुर में आर्म्स एक्ट सहित अन्य अपराध दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उनि. नरेश सार्वा, सउनि. मनमोहन सिंह, आरक्षक कीर्तन अहीर और मुंजलाल ठाकुर की अहम भूमिका रही।




