Sunday, April 19, 2026

4थी सब-जूनियर बालक व बालिका राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप

4थी सब-जूनियर बालक व बालिका राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप 07/08/2025 से 13/08/2025 तक ग्रेटर नोएडा ( यू.पी.) में आयोजित होने जा रही हैं, इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की बॉक्सिंग टीम भाग दिनांक 05/08/2025 को रवाना होगी । इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 17 वीं छत्तीसगढ़ राज्य सब-जूनियर बालक व बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप दिनांक 11/07/2025 से 13/07/2025 तक बिलासपुर में आयोजित किया गया था। इस चैंपियनशिप में अपने वजन समूह में विजेता बालक व बालिका मुक्केबजों का 4थी राष्ट्रीय सब-जूनियर बालक व बालिका चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है जिसमें बालक वर्गों में 13 वर्ग समूह व बालिकाओं में पांच(5) वर्ग समूह में छत्तीसगढ़ बॉक्सिंग टीम कि प्रतिनिधित्व करेंगे।

बालक वर्ग के मुक्केबाज के नाम निम्न प्रकार हैं (1) 30-33 वर्ग समूह में दीयाम खोपरागडे जिला – दुर्ग (2) 33-35 वर्ग में आयुश कुमार जिला- बालोद (3) 35-37 वर्ग में आश्विन कुमार शाह जिला- दुर्ग (4) 37-40 वर्ग में आर्यन चौहान जिला- बिलासपुर (5) 40-43 वर्ग में गिरांश हिरवानी जिला- दुर्ग (6) 43-46 वर्ग में जय जेनेद्र शर्मा जिला- रायपुर (7)46-49वर्ग में अमन श्रीवास्तव जिला- बिलासपुर (8) 49-52 वर्ग में नितेश कुमार साव जिला -दुर्ग (9) 52-55 वर्ग में साकशय वासुदेव जिला- रायपुर (10) 55-58वर्ग में नमन कुमार साव जिला- दुर्ग (11) 58-61 वर्ग में शेख सैफ जिला-दुर्ग (12) 61-64 वर्ग में निर्भय चौधरी जिला- दुर्ग (13) 70+ वर्ग में वेदार्थ एस पिल्लै जिला- रायपुर ।

बालिका वर्ग के मुक्केबाज (1) 35-37 वर्ग में इशिता टंडन जिला – बालोद (2)37-40 वर्ग में शताक्षि सिहं परिहार जिला- बिलासपुर(3) 40-43 वर्ग में काव्या साहू जिला- बालोद (4) 43-46 वर्ग में श्रेयासी शुक्ला जिला- बिलासपुर (5) 46-49 वर्ग में योगिता मोगरे जिला- बिलासपुर। बॉक्सिंग टीम के कोच (1) प्रवीण ठाकुर जिला- दुर्ग (2) सोनू ध्रुव जिला- रायपुर (3) सौरभ पासवान जिला- बिलासपुर (4) टामिन साहू जिला- बालोद। 4थी सब-जूनियर बालक व बालिका राष्ट्रीय चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष आर. राजेन्द्रन जी डिप्टी डायरेक्टर के रूप राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगे।

4थी सब-जूनियर बालकों व बालिकाओं  को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश एमोचर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आर.राजेन्द्रन, चयन समिति के चेयरमैन  प्रदीप राय, डिसिप्लिन कमेटी के चेयरमैन  विरेंद्र यादव, महासचिव  चूडा़मणि ठाकुर, सिनीयर बॉक्सर ,कोच, राष्ट्रीय रेफरी/निर्णायक कुलदीप सोनकर, नंदू रामटेके व छत्तीसगढ़ प्रदेश एमोचर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें